एक्सप्लोरर

Bastar: बस्तर में मनरेगा कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से 80 हजार मजदूर हुए प्रभावित, नहीं मिल रहा काम

Chhattisgarh: बस्तर में मनरेगा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है. अपनी मांगों को लेकर सभी अधिकारी और कर्मचारी पिछले 1 महीने से हड़ताल कर रहे हैं.

Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी मनरेगा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से संभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूरों को रोजगार मिलना पूरी तरह से बंद हो गया है. हजारों ग्रामीण मजदूर काम मिलने के अभाव में बेरोजगार हो गए हैं. दरअसल छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर नियमितीकरण और वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर मनरेगा में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारी पिछले 1 महीने से हड़ताल कर रहे हैं. 

नहीं मिल रहा रोजगार

इनके हड़ताल पर चले जाने से मनरेगा योजना के तहत कोई भी काम नहीं हो पा रहा है और ना ही ग्रामीणों को रोजगार मिल पा रहा है. जिससे ग्रामीण मजदूरों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है. इधर कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने की सूचना के बाद प्रशासन ने ग्राम पंचायतों के सचिवों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन रोजगार सहायकों के अनुपस्थिति की वजह से कार्यस्थलों से मजदूरों को वापस लौटना पड़ रहा है और उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा है.

Surguja News: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धौरपुर को दी एसडीएम कार्यालय और महाविद्यालय की सौगात, रघुनाथपुर-सहनपुर के लिए किया यह ऐलान

80 हजार मजदूर हुए प्रभावित

ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की गारंटी देने वाली केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना कर्मचारी और अधिकारियों के हड़ताल पर चले जाने से बंद हो गई है. इस योजना के अंतर्गत 350 से अधिक ग्राम पंचायतों में 80 हजार मजदूर काम कर रहे थे. कार्यस्थल में रोजगार सहायकों के नहीं होने से मजदूर वापस लौट गए हैं.

कोरोना काल बीतने  के बाद रोजगार गारंटी में मजदूरों की लगातार संख्या बढ़ी है. मजदूरों को भुगतान करने के मामले में भी साल 2021 और 22 में बस्तर जिला भी अव्वल रहा है. 15 दिन के भीतर मजदूरी मिल जाने के कारण मजदूर अधिक संख्या में रुचि ले रहे थे लेकिन काम बंद होने से गांव में बेरोजगारी छा गई है.

जारी रहेगा राज्यव्यापी आंदोलन

इधर हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मचारियों ने कहा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। मनरेगा के परियोजना अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि राज्यव्यापी हड़ताल में इस बार आर पार की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बारी के विकास में रोजगार गारंटी का विशेष योगदान है.

गौठान, शेड निर्माण, मवेशियों के लिए कोटना, नेपियर चारा का रोपण, नरवा विकास आदि का काम रोजगार गारंटी के तहत होता है. कर्मचारियों के हड़ताल से सभी कामकाज ठप हो गए हैं और मजदूरों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Chhattisgarh News: सरगुजा और बस्तर में लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए खर्च करने पड़ेंगे ज्यादा पैसे, ये है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget