एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 77.06 फीसदी मतदान, भूपेश बघेल ने कुरुदडीह में दिया वोट

Chhattisgarh Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के पंचायत चुनाव में 77.06% मतदान हुआ. मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा. मतदान मतपत्रों के माध्यम से हुआ.

Chhattisgarh Panchayat Election: छत्तीसगढ़ में गुरुवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ, जिसमें 77.06 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ''आज अपने गृह ग्राम कुरुदडीह पहुंचकर पंचायत चुनाव के लिए सपरिवार मतदान किया''.

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया, ''आज राज्य के 43 विकास खंडों में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ. सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण में 77.06 प्रतिशत मतदान हुआ. कई मतदान केंद्रों से अंतिम मतदान के आंकड़े अभी प्राप्त नहीं हुए हैं इसलिए मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है. मतदान मतपत्रों के माध्यम से हुआ.''

उन्होंने बताया कि सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6:45 बजे से दोपहर दो बजे तक था, जबकि अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ.

राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों पर होते हैं- ग्राम पंचायत (गांव), जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला). पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते. दूसरे चरण के लिए 43 विकास खंडों में 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में वार्ड पंच के लिए 65,716, सरपंच के लिए 15,217, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 3,885 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में थे.

उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को पंचायत चुनाव के पहले चरण में 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के 149 पदों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ था. तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है.अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक चरण में वोट डाले जाने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: 'नाम पहली बार सुना...', रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाए जाने पर क्या बोले भूपेश बघेल?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Cat Viral Video: बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
बच्चों से मिलने की जिद... बार-बार गिरी लेकिन दीवार पर चढ़ ही गई बिल्ली, वीडियो वायरल
Embed widget