एक्सप्लोरर

'नाम पहली बार सुना...', रेखा गुप्ता को दिल्ली का सीएम बनाए जाने पर क्या बोले भूपेश बघेल?

Bhupesh Baghel News: रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले लिया है. इस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Chhattisgarh Politics: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को शपथ ग्रहण के साथ ही औपचारिक रूप से दिल्ली की सीएम के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. इसी के साथ ही उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है. रेखा गुप्ता को राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बधाई दी है. वहीं रेखा गुप्ता को सीएम बनाए जाने पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. 

भूपेश बघेल ने रेखा गुप्ता के राजनीतिक क्षेत्र में अनुभव को लेकर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली से ही सरकार चल रही है. 

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने कहा, "मध्य प्रदेश हो, राजस्थान हो या दिल्ली हो. ऐसे लोग जो पहली बार चुनकर आए हैं जिन्हें अनुभव नहीं है उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है. दिल्ली से ही सरकार चल रही है. एक और रिमोट कंट्रोल मुख्यमंत्री मिला है."

भूपेश बघेल ने कहा कि डेढ़ साल से ऊपर हो गया आज जाकर दिल्ली को सीएम मिला है. ऐसा आंतरिक कलह की वजह से हुआ है. उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता का नाम पहली बार सुना है, जो पहली बार जीत रहे हैं या दूसरी बार जीत रहे हैं, जिन्हें अनुभव नहीं है. उन्हें सीएम बनाया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार दिल्ली से चल रहा है. एक और रिपोर्ट कंट्रोल सीएम मिल गया है.  

वहीं राहुल गांधी को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि जिसका परिवार शुरू से देश प्रेम के लिए समर्पित रहा उसकी नागरिकता पर सवाल खड़े करना मेरे हिसाब से मानसिक दिवालियापन है. 

बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग से बीजेपी विधायक हैं. रेखा गुप्ता की नई कैबिनेट में  प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. रेखा गुप्ता को बुधवार को विधायक दल का नेता चुना गया था. विधानसभा के चुनाव में दिल्ली में बीजेपी  को 70 में 48 सीटें मिली हैं. वहीं  आम आदमी पार्टी केवल 22 सीटों पर सिमट गई.

दिल्ली की चौथी महिला सीएम
शालीमार बाग में 29 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करने वालीं रेखा गुप्ता, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री की भूमिका निभाने वाली चौथी महिला हैं. 

 

इसे भी पढ़ें: बस्तर राज परिवार में 107 वर्ष बाद गूंजेगी शहनाई, सिंधिया समेत देश के सौ से ज्यादा राजघराने बनेंगे बाराती

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget