एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कोरबा में करंट लगने से हाथी की मौत, जंगल में हुआ अंतिम संस्कार, दांत को वन मंडल कार्यालय में रखा गया

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक करंट लगने से एक हाथी की मौत हो गई है. जिसके बाद वन अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है.

Elephant Electrocuted To Death: कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में फिर एक लोनर हाथी की मौत हो गई.  लोनर हाथी झुंड से अलग होकर घूमने निकला था.  इसी दौरान जमीन से दस फीट ऊपर लटक रहे 11 केव्ही करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. हाथी के मौत की खबर मिलते ही वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया. डीएफओ सहित अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जा पहुंचे. उनकी मौजूदगी में पशु चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की. जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा. जंगल में ही मृत हाथी का अंतिम संस्कार किया गया है. 

कटघोरा वन मंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत जल के सर्किल में 60 हाथियों का झुंड डेरा डाला हुआ है. इस झुंड में एक लोनर हाथी भी शामिल था, जो झुंड से अलग आसपास ही विचरण कर रहा था. सोमवार की सुबह भी लोनर हाथी विचरण के लिए निकला था. दंतैल पनगवां के बैगापार खंजरपार के जंगल से गुजर रहा था. इसी दौरान 11 केव्ही करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया. जिससे हाथी की मौके पर ही मौत हो गई. यह तार विद्युत वितरण विभाग की तरफ स क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया था. दो खंभों के बीच तनाव कम होने के कारण विद्युत प्रवाहित तार जमीन से महज दस फीट की उंचाई पर लटक रहा था. जिससे यह अनहोनी घटित हुई. जैसे ही करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से लोनर हाथी के मौत की खबर मिली, वन अमले में हड़कंप मच गया.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply  

हाथी का किया गया अंतिम संस्कार

डीएफओ कुमार निशांत सहित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जा पहुंचे. अफसरों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. तत्पश्चात वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए पशु चिकित्सा विभाग को सूचना दी गई. वन विभाग की सूचना पर कटघोरा के पशु चिकित्सक श्री साहू, श्री पैकरा व पौड़ी के डॉ. पटेल मौके पर पहुंचे. पशु चिकित्सकों की तीन सदस्यीय टीम ने वन अफसरों की मौजूदगी में देर शाम पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की. जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा. बहरहाल वन अफसरों की देखरेख में देर शाम मौके पर ही हाथी का अंतिम संस्कार किया गया है. 

दांत को वन मंडल कार्यालय में रखा गया

कटघोरा वन मंडल में करंट की चपेट में आने से दंतैल की मौत हो गई. जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा सकते थे.  कमाई के लालच में दांत की चोरी की जा सकती थी, जिसे देखते हुए एहतियातन दोनों दांत को मृत हाथी से अलग कर लिया गया है. इन दांतों को विधिवत वन मंडल कार्यालय में सुरक्षित रखा जाएगा. प्रधान मुख्य संरक्षक वन्य प्राणी अवगत कराते हुए अनुमति ली जाएगी. उनकी अनुमति के बाद विधिवत दांत का विनष्टीकरण किया जाएगा. 

दोषियों पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लंबे समय से को बिजली आपूर्ति के लिए लगाए तार से हाथियों का झुंड डेरा डाला हुआ है. हाथियों खतरा बना हुआ था. ग्रामीणों ने करीब छह माह पहले मौके पर करंट प्रवाहित तार लटके होने की जानकारी दी थी. जिसे गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने विद्युत वितरण विभाग को सुधार के लिए पत्राचार किया गया था, इसके बावजूद किसी तरह की पहल नहीं की गई. अब इस पूरे मामले में पीयूआर किया जाएगा. साथ ही जांच उपरांत वैधानिक कार्रवाई करने की बात कही जा रही है. 

वन मंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत ने बताया कि पसान वन परिक्षेत्र के जल के सर्किल में करंट से हाथी की मौत हुई है. पशु चिकित्सकों की टीम से पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार किया गया है.  मामले में पीयूआर और जांच उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. दांत को विधिवत वन मंडल कार्यालय में रखा जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: दीदी बर्तन बैंक में लटका ताला, अंबिकापुर में डिस्पोजल कचरा से मुक्ति के लिए निगम ने की थी पहल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget