एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में 4 दिन की बारिश से नदी नाले उफान पर, खारुन नदी खतरे के निशान के करीब

Chhattisgarh Rain Alert: खारुन नदी शिवनाथ नदी से मिलती है और ये शिवनाथ नदी महानदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है. इस लिए सभी नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है.

Chhattisgarh Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में पिछले 4 दिन से लगातार बारिश हो रही है. राज्य के लगभग सभी जिले में बारिश हो रही है लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिल रहा है. सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग ने मूसलाधार बारिश के कारण कई नदी नाले उफान पर आ गए है. खासकर छत्तीसगढ़ की जीवन रेखा मानी जाने वाली महानदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है. इस कारण महानदी के किनारे में बसे जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. इसका असर राजधानी रायपुर में भी दिख रहा है.

खारुन नदी का जल स्तर खतरें के निशान के करीब!
दरअसल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर खारुन नदी के तट पर बसा है. खारुन नदी शिवनाथ नदी से मिलती है और ये शिवनाथ नदी महानदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है. इस लिए सभी नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है. रायपुर के खारुन नदी में जल स्तर खतरें के निशान के करीब पहुंच गया है. लगातार बारिश के कारण दुर्ग और रायपुर को जोड़ने वाली पुल भी लबालब भर गया है. हालाकि अभी भी खारुन नदी खतरें के निशान से कुछ नीचे बह रही है. लेकिन एहतियातन महादेव घाट में चलने वाले नाव को अभी बंद कर दिया गया है. लगातार बढ़ते जल स्तर को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है.

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा
रायपुर मौसम विभाग ने बारिश को लेकर नया अपडेट दिया है. इसके अनुसार आज (4 August) प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरबा जिले में बारिश रिकॉर्ड की गई है. रायपुर मौसम विभाग के अनुसार 110.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया जा चुका है. इसके अलावा बिलासपुर में 95.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है. वहीं प्रदेशभर की बात करें तो बजापुर जिले को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में जोरदार बारिश हो रही है.

इसके अलावा छत्तीसगढ़ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बारिश पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया है. 1 जून से 4 अगस्त तक जिले में 534.5 एमएम बारिश होती थी. लेकिन इस सीजन अबतक 561.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है. वहीं आज 72 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है.

कल भी पूरे प्रदेश में बदल छाएं रहने की संभावना
रायपुर मौसम विभाग के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में कल भी हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. इसके अलावा प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है. वहीं अरब सागर से वातावरण के निम्न स्तर पर बहुत अधिक मात्रा में नमी आ रही है जिसके कारण प्रदेश में सामान्यतः बादल छाये रहने की संभावना है. लेकिन उन्होंने राहत की बात ये बताई है कि 4 दिन बाद शुक्रवार से सूर्य दिखने के आसार भी जताया है. यानी अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर भी शुक्रवार से प्रारंभ होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: Jashpur News: गज-गाज-भुजंग के आतंक से थर्राया जशपुर, दो दिन में हाथियों ने 2 महिलाओं को मार डाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं
₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
स्पेन की जीत के बाद मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
मेसी पर 19 साल के लामिन यमाल का बयान, बोले- 'अपने बच्चों का बताऊंगा, यह हार उसे...'
Explained: जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
जंतर-मंतर भूख हड़ताल का पूरा लेखा-जोखा! हर सवाल का जवाब, हर आंकड़ा, हर नाम और पीछे की कहानी...
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
जंतर-मंतर जा रहे अखिलेश यादव के कई सांसद, डिंपल यादव बोलीं- 'देश के बच्चे लाठी खा रहे'
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
क्या सच में पानी से चलता है Liquid Cooled PC? जानिए क्या है टेक्नोलॉजी और अंदर कैसे होता है काम
Embed widget