एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: कोरबा में जादू टोना के शक में पत्नी पर किया जानलेवा हमला, लगाये अवैध संबंध के आरोप

Korba Latest News: कोरबा में पति के हमले में घायल महिला का विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Korba News: इस आधुनिक वैज्ञानिक, तार्किक युग में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के ग्रामीण इलाकों में अंधविश्वास इस कदर हावी हो गया है कि, लोग अपनों का खून बहाने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं. ताजा मामला कोरबा जिले (Korba District) के रामपुर चौकी क्षेत्र से सामने आया है. जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, इस हमले में महिला का सिर फट गया. आरोपी युवक का का कहना है कि उसकी पत्नी जादू टोना करने वाली है और उसका किसी और से भी संबंध है. इसलिए उसने पत्नी पर हमला कर दिया.

दरअसल, रवि वस्त्रकार जिले के बालको इलाके में रहता है, जो पेशे से पेटी कांट्रैक्टर है. उसने 10 साल पहले रानू नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. वहीं कुछ दिनों पहले दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा, इस दौरान आरोपी रवि अपने पत्नी के चरित्र पर भी शक करने लगा. इसके अलावा उसे ये भी शक था कि उसकी पत्नी जादू टोना करने वाली है.

घुमाने ले जाने के बहाने आरोपी ने पत्नी पर किया हमला
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह रवि वस्त्रकार ने अपनी पत्नी से ये कहा कि कोरबा चलो, तुम्हें घुमा कर ले आता हूं. मुझे वहां ठेकेदार से पैसे भी लेने हैं. इसके बाद दोनों पति-पत्नी साथ में कोरबा आ गए और घंटाघर ओपन थिएटर के पास बैठ हुए थे. यहां आने से पहले दोनों ने अपने बच्चों को स्कूल भेज दिया था. कुछ देर तक दोनों साथ बैठे रहे.

इसके बाद युवक पर अचानक क्या भूत सवार हुआ कि उसने धारदार हथियार निकाल कर पत्नी के सिर पर वार कर घायल कर दिया. आरोपी पति का यह बर्ताव देखकर महिला बचाव के लिए चिल्लाने लगी. युवती की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया, इसके बाद भी आरोपी भागने की फिराक में था. इस पर गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी घायल महिला का इलाज
इस घटना की सूचना किसी ने रामपुर पुलिस चौकी को दे दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि की घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसका विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है. युवती की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी रवि वस्त्रकार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी पति और पीड़िता पत्नी के तीन बच्चे हैं.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh Assembly News: विधानसभा में धर्मांतरण के मुद्दे पर बीजेपी ने किया जमकर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget