एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Assembly News: विधानसभा में धर्मांतरण के मुद्दे पर बीजेपी ने किया जमकर हंगामा, कार्यवाही स्थगित

छत्तीसगढ़ विधानसभा मंगलवार को धर्मांतरण के मुद्दे को लेकर जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी ने आरोप लगाया कि शिकायतों पर कार्रवाई की गई होती तो नारायणपुर में सोमवार को हुई घटना को टाला जा सकता था.

Chhattisgarh Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा में मंगलवार को राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने सत्ताधारी दल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसके शासन में राज्य के आदिवासी बहुल इलाकों में धर्मांतरण के मामले बढ़े हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यदि पुलिस कथित धर्म परिवर्तन से संबंधित शिकायतों के खिलाफ समय पर कार्रवाई की होती तो नारायणपुर शहर में सोमवार को हुई घटना को टाला जा सकता था.

राजधानी रायपुर से लगभग तीन सौ किलोमीटर दूर नारायणपुर शहर में आदिवासियों के एक समूह के विरोध के दौरान एक चर्च में तोड़फोड़ की गई और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)के एक अधिकारी समेत छह पुलिसकर्मियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया. विधानसभा में मंगलवार को बीजेपी  विधायक बृजमोहन अग्रवाल और पार्टी के अन्य विधायकों ने राज्य में कथित धर्मांतरण के मुद्दे को उठाया तथा स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की मांग की.

कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी  सदस्यों के आरोपों का विरोध किया और सदन में हंगामा शुरू हो गया. इसके बाद विपक्षी दल के विधायक 'आदिवासियों का धर्मांतरण बंद करो' जैसे नारे लगाते हुए आसन के समाने आ गए और नियमों के तहत स्वत: ही निलंबित हो गए. तब आसन पर बैठे कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू ने विपक्ष के 12 सदस्यों के निलंबित होने की घोषणा की और सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी.

जब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई तब आसन ने विपक्षी सदस्यों के निलंबन को रद्द कर दिया. इधर बीजेपी  विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने इस विषय पर एक बार फिर चर्चा की मांग की. वहीं बीजेपी  सदस्यों ने पोस्टर लहराया. इसके बाद सदन में फिर हंगामा शुरू हो गया. तब साहू ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी. विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से बात करते हुए बीजेपी  के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नारायणपुर की घटना के लिए कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

सिंह ने कहा, ''यदि पुलिस और प्रशासन स्थानीय आदिवासियों पर ईसाई मिशनरियों द्वारा कथित अत्याचार की शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई करते तो इस घटना को टाला जा सकता था. राज्य के बाहर के मिशनरी गुंडों द्वारा स्थानीय आदिवासियों पर किए गए हमलों के जवाब में सोमवार की प्रतिक्रिया थी.''

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर नारायणपुर में कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया. राज्य के संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने राज्य में धर्मांतरण होने से इनकार किया और नारायणपुर की घटना को कानून व्यवस्था का मुद्दा करार दिया. चौबे ने कहा कि गृह मंत्री सदन में नारायणपुर की घटना पर अपना बयान देने को तैयार थे, लेकिन बीजेपी  ने केवल शोर मचाने के लिए इस मुद्दे को उठाया.

इसे भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: सरकार ने 89 डॉक्टरों के खिलाफ लिया ये बड़ा एक्शन, पोस्टिंग के बाद भी नहीं कर रहे थे ज्वाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर रायपुर में भी बवाल, कांग्रेस-BJP आमने-सामने, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget