एक्सप्लोरर

Chhattisgarh IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में हुई प्रशासनिक सर्जरी, कई IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, पी दयानंद बने नए CM सचिव

Chhattisgarh IAS Officers Tranfer: विष्णु सरकार ने जिन अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, वे कांग्रेस के करीबी माने जाते थे. वहीं, अब सरकार अधिकारियों के विभाग बदलने और कम करने के विचार में है.

Chhattisgarh IAS Transfer: छत्तीसगढ़ में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी विष्णुदेव साय ने संभाल ली है. इसके बाद राज्य में प्रशासनिक स्तर पर भी सर्जरी की प्रक्रिया शुरू हो गई है. सीएम साय के निर्देश पर ने प्रदेश के IAS अधिकारियों की तबादला लिस्ट जारी हो गई है. वहीं, IAS के 2006 बैच के अफसर पी. दयानंद को सीएम का सचिव पद सौंपा गया है. 

जानकारी के लिए बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के डॉ. सुभाष सिंह राज सहित तीन औऱ अधिकारियों को OSD का पद सौंपा गया है. वहीं, जनसंपर्क आयुक्त पद पर विवेक पोरवाल को नियुक्ति मिली है. अभी तक इस पद की जिम्मेदारी मनीष सिंह के पास थी. बताया जा रहा है कि मनीष सिंह का स्थानांतरण होने से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई को मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. 

कांग्रेस के करीबी थे ट्रांसफर किए गए अधिकारी?
बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, वे कांग्रेस सरकार के करीबी माने जाते थे. इनमें से एक हैं आईएएस सुब्रत साहू जिनसे सीएम के मुख्य सचिव के पद ले लिया गया है. इसके अलावा, आईएएस अधिकारी परदेशी सिद्धार्थ कोमल, अंकित आनंद, डॉ. एस भारतीदासन और डीडी सिंह से भी सचिवालय की जिम्मेदारियां ले ली गई हैं. हालांकि, इन सभी अफसरों के पास अन्य विभागों का भी जिम्मा है, जो वर्तमान में संभाल रहे हैं. 

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आने के बाद अब कई अधिकारियों को आस है कि उन्हें भी बड़ जिम्मेदारी मिल सकती है. दरअसल, काफी समय से कई अधिकारी लूप लाइन में थे, लेकिन अब शासन बदलने से समीकरणों में भी बदलाव आ रहा है. तबादला एक्सप्रेस चल चुकी है और माना जा रहा है कि अब जल्द ही पुलिस प्रशासन में भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: शीतकालीन सत्र में पेश होगा अनुपूरक बजट, किसानों के लिए विष्णु सरकार ले सकती है बड़े फैसले

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spain Train Accident: स्पेन में भीषण हादसा, हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 21 लोगों की मौत, कई घायल
स्पेन में भीषण हादसा, हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 21 लोगों की मौत, कई घायल
'मेरा बेटा बचने के लिए 2 घंटे तक संघर्ष करता रहा, नहीं मिली मदद', नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से गई युवराज की जान
'वह बचने के लिए 2 घंटे तक संघर्ष करता रहा, नहीं मिली मदद', नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से गई युवराज की जान
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: पिंटू के प्यार में... दिव्या का 'डेंजर गेम' ! | Crime News
Blue Box Murder: प्रेमिका को मारकर नीले बक्से में भरा, फिर सबूत मिटाने के लिए लगा दी आग! | UP
BJP President: नामांकन प्रक्रिया शुरू...सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे Nitin Nabin? PM Modi
Manikarnika Ghat: साजिश या गंदी राजनीति..मूर्ति खंडित के पीछे क्या असली वजह? | Kashi | CM Yogi
Bollywood News: संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में भव्य संगीत का तड़का, रणबीर-आलिया-विक्की पर शूट होंगे दो मेगा गाने (18.01.2026)

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Spain Train Accident: स्पेन में भीषण हादसा, हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 21 लोगों की मौत, कई घायल
स्पेन में भीषण हादसा, हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 21 लोगों की मौत, कई घायल
'मेरा बेटा बचने के लिए 2 घंटे तक संघर्ष करता रहा, नहीं मिली मदद', नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से गई युवराज की जान
'वह बचने के लिए 2 घंटे तक संघर्ष करता रहा, नहीं मिली मदद', नोएडा प्राधिकरण की लापरवाही से गई युवराज की जान
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
हर्षित राणा ने तूफानी अंदाज में जड़ा पहला अर्धशतक, रोहित-गंभीर का रिएक्शन वायरल
Dhurandhar BO Day 45: नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड, जानें- कुल कलेक्शन
नहीं उतर रहा 'धुरंधर' का फीवर, 7वें वीकेंड फिर दहाड़ी ये फिल्म, तोड़ा 'छावा' का रिकॉर्ड
'...तो जमानत देनी ही होगी', उमर खालिद की बेल के मामले पर क्यों बोले पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़
'...तो जमानत देनी ही होगी', उमर खालिद की बेल के मामले पर क्यों बोले पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़
Honey Science: क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
क्या सच में कभी नहीं खराब होता शहद? जान लीजिए इसके पीछे का साइंस
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
रोज की चाय को दें नया टच और क्रीमी टेक्सचर, इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं स्मूद लाटे टी
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
32 हजार का कोट पैंट पहनकर गंदे नाले में पुनीत सुपरस्टार ने लगाई डुबकी, यूजर्स रह गए हैरान
Embed widget