एक्सप्लोरर

Rajasthan News: 'जो MLA नहीं संभाल सकता, वह कांग्रेस कैसे संभालेगा', सिंहदेव ने अशोक गहलोत पर बोला हमला

Chhattisgarh News: सिंह देव ने कहा कि गहलोत ने पार्टी अध्यक्ष बनने का नैतिक आधार खो दिया है. उन्होंने कहा कि गहलोत के विधायकों ने जो किया उससे लोगों में संदेश गया है कि वह अपना राज्य नहीं संभाल पाए.

Raipur News: कांग्रेस (Congress) के नए अध्यक्ष और राजस्थान के नए सीएम के चुनाव के बीच राजस्थान में सियासी हलचल तेज हो गई है. सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट के बीच बगवती सुर देखने को मिल रहे हैं. इस कलह का सीधा खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ रहा है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव (TS Singh deo) ने अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर करारा हमला होला है. सिंहदेव ने कहा कि जो व्यक्ति अपने विधायकों को नहीं संभाल सकता है, वह अध्यक्ष बनकर कांग्रेस को कैसे संभालेगा. उन्होंने आगे कहा कि गहलोत के समर्थक विधायकों ने कांग्रेस पार्टी की तरफ से बुलाई गई बैठक के समानांतर बैठक की है. इस पर उनका कहना कि मुझे जानकारी नहीं है.

कांग्रेसी विधायकों के आचरण पर  टी एस सिंहदेव ने जताई आपत्ति
दरअसल राजस्थान में मचे बवाल पर बुधवार को टी एस सिंहदेव ने रायपुर में मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने राजस्थान के घटनाक्रम पर निराशा और दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक प्रक्रिया होती है जिसे विधायकों ने तोड़ा है और कुछ लोगों ने कंडिशनल प्रस्ताव पारित करने पर जोर दे रहे है. सिंहदेव ने अशोक गहलोत के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि गहलोत जी मेरे से वरिष्ठ हैं, हालांकि उम्र में शायद एक-डेढ़ साल ही बड़े होंगे, मुझे निराशा सी हुई कि वो वहां मुख्यमंत्री हैं और उनकी कैबिनेट के साथी और विधायक उनके खिलाफ इस तरह का आचरण कर रहे हैं, गहलोत का उन पर कोई नियंत्रण ही नहीं है.

हाईकमान अलग-अलग सबसे लेता है राय 

टी एस सिंहदेव ने आगे कहा कि मैं पिछले 4-5 दशक से पार्टी फोरम में अपनी भूमिका निभा रहा हूं. ऐसे मसलों में मैंने हमेशा देखा है कि एक तरीका होता है कांग्रेस पार्टी में काम करने का, हम हाईकमान पर अपना विश्वास व्यक्त करते हैं. एक लाइन का प्रस्ताव होता है कि हम हाईकमान पर निर्णय छोड़ते हैं कि उनको क्या करना है और लगभग हर बार मैने यही देखा. विश्वास व्यक्त करने के लिए हाईकमान आभार व्यक्त करता है और हमेशा हर एक विधायक और सांसद से अलग-अलग राय लेता है. 

लेकिन राजस्थान के विधायकों ने अपना इस्तीफा देने की बात की है. ये मुझे उचित नहीं लगा. 10 लोग जाएंगे तो एक दबाव सा बनता है, इसमें कोई यदि कोई खुलकर कुछ कहना भी चाहता है तो कह नहीं सकता है... जो किया जा रहा था वो एक प्रक्रिया को तोड़ के किया जा रहा था. जब हाईकमान की तरफ से ऐसे संकेत थे  (यानी अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाएगा लेकिन उनको मुख्यमंत्री का पद छोड़ना होगा) तब हरेक विधायक से अलग-अलग मिल के राय ले लीजिए. उस प्रक्रिया को तोड़ने का जो प्रयास हुआ बहुत ही निराशाजनक था और आपत्ति जनक भी.

सीएम भूपेश बघेल ने कहा 30 को सब स्पष्ट हो जाएगा.
इससे कुछ देर पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल केरल के लिए रवाना हुए. जाने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी राजस्थान के सियासी संकट पर बयाना दिया. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव और राजस्थान की राजनीति पर कहा कि कांग्रेस में चुनाव चल रहा है नामांकन 30 तारीख तक होना है. कौन मैदान में रहेगा नहीं रहेगा सब 30 को स्पष्ट हो जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh में तेज होती जा रहीं राजनीतिक सरगर्मियां, BJP के घेरने के बाद CM ने दिए ये निर्देश

Chhattisgarh News: शराबबंदी के लिए BJP महिला मोर्चा करेगी हुंकार रैली, एक लाख महिलाएं होंगी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget