एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर पीएम मोदी, राज्यपाल और CM साय ने बधाई दी, जानें क्या कहा?

Chhattisgarh Foundation Day: छत्तीसगढ़ साल 2000 में मध्य प्रदेश से अलग हुआ था. पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास की कामना की.

Chhattisgarh Foundation Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार (1 नवंबर)  को राज्य के स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई दी. छत्तीसगढ़ राज्य मध्य प्रदेश से अलग होकर एक नवंबर 2000 को अस्तित्व में आया. प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर ‘हिंदी’ में लिखा, ''समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को राज्य के स्थापना दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. वैभवशाली लोक परंपरा और जनजातीय संस्कृति के अद्भुत संगम से सजा यह प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ता रहे, यही कामना है.''

राज्यपाल कार्यालय ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ''राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. राज्यपाल ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस हमारे प्रदेश की संस्कृति, समृद्धि और विकास के संकल्प को एक नई दिशा देने का अवसर है.''कार्यालय ने लिखा है, ''स्थापना के पश्चात बीते वर्षों में छत्तीसगढ़ ने एक विशिष्ट पहचान बनाई है और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के नये आयाम गढ़े हैं. मेरी कामना है कि हमारा छत्तीसगढ़ इसी तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे और हर नागरिक का जीवन खुशहाल और समृद्ध हो.''

'स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य स्थापना दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए हुए अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा है, ''आप सभी प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. छत्तीसगढ़ महतारी की कृपा और आशीर्वाद से हम सुशासन के रास्ते पर चलकर प्रदेश को संवारने का काम कर रहे हैं. देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने जिस परिकल्पना के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया था, उसे साकार करने की दिशा में प्रदेश निरंतर अग्रसर है.''

'चार से छह नवंबर तक मनाया जाएगा राज्योत्सव'
सीएम साय ने लिखा है, ''हमारा छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे, धान का यह कटोरा सदैव भरा रहे, यही कामना है. आइये, राज्योत्सव के इस अनुपम अवसर पर अपने-अपने घरों में दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव के साथ राज्योत्सव मनाएं. जय जोहार, जय छत्तीसगढ़.''तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह इस वर्ष चार से छह नवंबर तक नवा रायपुर अटल नगर में मनाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Watch: भावुक कर देगा रायगढ़ के जंगल का ये वीडियो, हाथी की मौत पर हाथियों के झुंड ने यूं दी 'श्रद्धांजलि'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
छत्तीसगढ़ में शख्स का नाम 'राष्ट्रपति', कांग्रेस नेता की आपत्ति, दिल्ली भेजी चिट्ठी
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget