एक्सप्लोरर

Mahadev Betting App Case: ईडी के दावे पर रमन सिंह का सीएम बघेल पर निशाना- 'आज अपने गिरेबां में झांकें...'

Mahadev Betting App Case News: महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मामले में ईडी ने जो दावे किए हैं उसके बाद से सीएम भूपेश बघेल विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं. रमन सिंह ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चुनाव से पहले बड़ा दावा किया है. ईडी का दावा है कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रवर्तक ने सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया. इस खुलासे के बाद छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजनीति में भूचाल आ गया है क्योंकि 7 नवंबर को ही राज्य में पहले चरण का चुनाव है. अब इस मामले में पूर्व  सीएम रमन सिंह (Raman Singh) का बयान आया है और उनका कहना है कि स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी लेकिन ईडी ने इस विषय़ को उठाकर कार्रवाई की है. 

रमन सिंह ने एबीपी लाइव से बातचीत में कहा, ''महादेव ऐप के तार सीधे-सीधे सीएम के सचिवालय से जुड़े हुए थे. यह स्पष्ट हो गया है कि ऐप को सीएम का संरक्षण प्राप्त था और पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी. 508 करोड़ रुपये सीएम बघेल के नाम पर ट्रांसफर हुआ है. उनकी संलिप्तता पाई गई है. ईडी ने जांच की होगी, तभी जानकारी हुई होगी.''

राज्य में चार दिन के बाद मतदान होना है. कांग्रेस ईडी के इस खुलासे की टाइमिंग पर सवाल उठा रही है. इस कार्रवाई को राजनीतिक वॉर के रूप में देखा जा रहा है. इस पर रमन सिंह ने कहा, ''पहले से ही सीएम का सचिवालय इसमें शामिल है. यह छत्तीसगढ़ की जनता के लिए नई बात नहीं है.''

कांग्रेस सवाल कर रही है कि इतने वर्षों तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई चुनाव के वक्त ऐसा क्यों हो रहा है? इस सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए रमन सिंह ने कहा कि स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी. ईडी ने खुद यह विषय लिया, छत्तीसगढ़ के लोग जानते हैं कि राज्य में क्या हो रहा है. 508 करोड़ का मामला छोटा नहीं है तो उन्हें ईडी के पास जाना होगा.''

रमन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, ''आपने 5 वर्षों तक आरोप लगाए एक भी सिद्ध नहीं कर पाए. लेकिन आज अपने गिरेबान में झांककर देखिए ईडी ने आपके और सट्टा माफिया के बीच सांठ-गांठ की पोल खोल दी है. 508 करोड़ रुपये की चोरी पकड़ने जाने के बाद आपकी झुंझलाहट साफ दिखाई दे रही है.''

ये भी पढ़ेंChhattisgarh Elections 2023: सीएम केजरीवाल को छत्तीसगढ़ में AAP सरकार बनने का भरोसा, कहा- 'कभी न कभी तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget