एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Elections 2023: सीएम केजरीवाल को छत्तीसगढ़ में AAP सरकार बनने का भरोसा, कहा- 'कभी न कभी तो...'

Chhattisgarh Elections 2023 News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तहत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अकलतरा विधानसभा सीट पर रैली की.

Chhattisgarh Elections 2023: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)   छत्तीसगढ़ के अकलतरा (Akaltara) में शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा, ''मुझे पूरा विश्वास है कि कभी न कभी छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी.'' चुनावी सभा के दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) भी उनके साथ थे.

राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी  बीजेपी पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा, ''75 वर्षों में देश को कांग्रेस और बीजेपी ने लूटा है. लेकिन हमारी सरकार देश के बारे में सोचती है. देश के विकास का काम करती है. दिल्ली में हमें 8-9 साल हो गए लेकिन हमें न तो बीजेपी हरा पाई और ना ही कांग्रेस. जबसे दिल्ली में हमारी सरकार है हमने दिल्ली को तेजी से विकसित किया है.''

 नेताओं ने पैसे कमाकर अपना घर भरा- केजरीवाल
केजरीवाल ने सभा में मौजूद लोगों से कहा, ''अभी जैसा कि आनंद मिरी जी ने बताया, आजादी के 75 साल बाद भी अगर गरीब लोगों को इलाज नहीं मिल रहा, यह सुनकर दुख होता है. देश के इतिहास में 75 साल कम नहीं होते. इन 75 सालों में इन दोनों पार्टियों ने मिलकर क्या किया, केवल लूटा, देश को लूटा, इन सभी नेताओं ने अपना घर भरा, इतने पैसे कमा लिए कि इन नेताओं की सात पुश्तें घर बैठकर खा सकती हैं.हमारी मां-बहनों को इलाज मुहैया नहीं होता.''

सीएम केजरीवाल ने अन्ना आंदोलन को किया याद
अन्ना आंदोलन की याद करते हुए केजरीवाल ने कहा, ''उस दौर में करोड़ों लोग खड़े हो गए थे. भ्रष्टाचार के खिलाफ आजाद भारत का सबसे बड़ा आंदोलन था. उससे एक पार्टी निकली, आम आदमी पार्टी. दिल्ली में चुनाव लड़ी और पहला ही चुनाव जीत गई. अद्भुत हो गया, नई पार्टी छोटी पार्टी जीत गई. दिल्ली के लोगों ने चमत्कार करके दिखा दिया. दिल्ली के लोगों ने कहा कि ये लड़के जिद्दी हैं लेकिन ईमानदार और देशभक्त हैं.''

'हमारी सरकार तो फायदे में चल रही'
सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की अपनी पूर्ववर्ती सरकारों की आलोचना करते हुए कहा, ''हमसे पहले वाली सरकार कहती थी कि पैसा नहीं है, सरकार घाटे में चल रही है, जब से हमारी सरकार आई है, हमारी तो फायदे में चल रही है घाटे में नहीं चल रही है क्योंकि ईमानदार सरकार है.''

ये भी पढे़ं- Chhattisgarh Election 2023: अंबिकापुर में दो मेयर आजमा रहे अपनी किस्मत, चुनावी मैदान में प्रबोध मिंज और अजय तिर्की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget