एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 'देश का नाम भारत और इंडिया दोनों, BJP कर रही विवाद...', छत्तीसगढ़ में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में चुनाव को लेकर अब कांग्रेस की तरफ से भी केंद्रीय नेताओं का दौरा शुरू हो गया है. इसी सिलसिले में मल्लिकार्जुन खरगे ने राजनंदगांव का दौरा किया.

 Chhattisgarh News: भारत और इंडिया नाम को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रही जुबानी जंग के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस (Congress) भारत को जोड़ने में लगी है और बीजेपी (BJP) उसे तोड़ने में. उन्होंने कहा कि संविधान में देश का नाम भारत और इंडिया दोनों है लेकिन बीजेपी इसमें विवाद खड़ा कर रही है.

खरगे ने कहा कि यदि बीजेपी को ‘इंडिया’ शब्द से नफरत है तो उन्होंने स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया आदि योजनाओं के नाम क्यों रखा है. छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले के ठेकवा गांव में कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘भरोसे का सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए उन्होंने हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा नहीं करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया.

देश को तोड़ने में लगी बीजेपी- मल्लिकार्जुन खरगे
खरगे ने कहा, ‘‘हमने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक गठबंधन ‘इंडिया’ बनाया है और अब बीजेपी कह रही है कि देश का नाम इंडिया से बदलकर केवल भारत कर देना चाहिए. संविधान में ही इंडिया और भारत दोनों हैं. फिर इसपर झगड़ा क्यों हो रहा.’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘हमें कहते हैं कि हम भारत बोलने के विरोधी हैं. हमें भारत से प्रेम है. राहुल (गांधी) जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले. नाम था भारत जोड़ो यात्रा. हम भारत जोड़ने में लगे हैं और आप (बीजेपी) भारत तोड़ने में लगे हैं.’’

पीएम मोदी के पोस्टर पर यह बोले खरगे
खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘वह दंगा प्रभावित मणिपुर की ओर देख भी नहीं रहे हैं, दूसरी तरफ जी-20 की बैठक (दिल्ली में) चल रही है, जहां हर खंभे में उनकी तस्वीरें (पीएम के पोस्टर) हैं. पोस्टरों पर न तो उनके मंत्रियों की तस्वीर थी, न ही महात्मा गांधी या पंडित जवाहर लाल नेहरू की. क्या सब कुछ उनका है?’’

पीएम मोदी अडाणी की परवाह करते हैं- खरगे
वहीं, भूपेश बघेल सरकार की सराहना करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ में 15 साल तक बीजेपी की सरकार थी. मोदी साढ़े 13 साल तक गुजरात में मुख्यमंत्री रहे और अब 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, लेकिन गुजरात की हालत जस की तस है. जो काम कांग्रेस सरकार ने पांच साल में छत्तीसगढ़ में किया वो आपने क्यों नहीं किया? ऐसा इसलिए है क्योंकि आपको (प्रधानमंत्री) गरीबों की परवाह नहीं है बल्कि आप अंबानी और अडाणी जैसे अमीरों की परवाह करते हैं.’’ 

य़े भी पढ़ें-  Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा निकालेगी BJP, कहा- 'कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे', मिला ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget