एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा निकालेगी BJP, कहा- 'कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे', मिला ये जवाब

Chhattisgarh Assembly Elections 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले बीजेपी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है जिसमें पीएम मोदी और अमित शाह भी शामिल होंगे.

Chhattisgarh election 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) के पहले बीजेपी (BJP) ने बड़ा एक्शन प्लान बनाया है. उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिण छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा (Parivartan yatra) निकाली जाएगी. इस यात्रा के बदौलत बीजेपी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा कर रही है. इसपर छत्तीसगढ़ में जमकर सियासत चल रही है. कांग्रेस (Congress) और बीजेपी के नेताओ के बीच परिवर्तन यात्रा को लेकर जुबानी जंग जारी है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह (Raman Singh) ने दावा किया है कि है कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेकेंगे. तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने बीजेपी के यात्रा को झीरम घाटी नक्सली हमले से जोड़कर यात्रा को कांग्रेस की नकल बताया है.

रमन सिंह ने परिवर्तन यात्रा के बारे में कहा कि प्रदेश में बीजेपी की दो बड़ी यात्राओं का बहुत जल्द शुभारंभ होने वाला है. जिसमें हम अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों और गांव-गांव तक जाकर जन-जन को बीजेपी सरकार के पिछले 15 वर्षों के विकास कार्यों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 सालों की उपलब्धियों से जोड़ेंगे और सीएम भूपेश बघेल के काले कारनामें भी जन-जन तक पहुंचाएंगे इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व के बड़े नेता भी अभियान का हिस्सा होंगे.

इन मुद्दों के भरोसे है बीजेपी
इसके आगे रमन सिंह ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि 2003 में भी बीजेपी ने यात्रा निकाली और कांग्रेसी कुशासन को जड़ से उखाड़ फेंका था. आज इतिहास फिर स्वयं को दोहरा रहा है और एक बार फिर बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकलने जा रही है और इस बार भी सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली इस कांग्रेसी कुशासन को हम जड़ से उखाड़ फेंकेंगे. छत्तीसगढ़ ने पिछले 15 वर्षों का विकास देखा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों से लगातार प्रगति की ओर बढ़ते देश को भी देख रही है. कांग्रेस के घोटालों के लिए अब छत्तीसगढ़ में कोई स्थान नहीं है.

कांग्रेस ने बीजेपी पर कांग्रेस की नकल करने का आरोप लगाया
बीजेपी की इस परिवर्तन यात्रा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा शब्द से बीजेपी के दामन पर लगे खून के छीटे फिर उभरकर सामने आएंगे. बीजेपी परिवर्तन यात्रा कांग्रेस की नकल करके निकाल रही है. कांग्रेस ने 2013 में शहीद नंदकुमार पटेल के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा निकाली थी और बीजेपी की रमन सरकार ने सुरक्षा नहीं दिया था, षडयंत्र पूर्वक एक राजनीतिक हत्याकांड होने दिया था. जिसमें कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं और सुरक्षा कर्मियों सहित 31 लोगों की शहादत हुई थी. प्रदेश की जनता ने 2018 में परिवर्तन लाकर बीजेपी की भ्रष्ट कमीशनखोर सरकार को उखाड़ फेंका है.

बीजेपी की परिवर्तन यात्रा में बड़े नेता होंगे शामिल
कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी ने 2989 किलोमीटर के परिवर्तन यात्रा का ऐलान कर दिया है. इस यात्रा के जरिए बीजेपी 87 विधानसभा सीट पहुंचेगी. इसकी शुरुआत उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग और दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से शुरू होगी. दंतेवाड़ा के दंतेश्वरी मंदिर से 12 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसकी शुरुआत करेंगे और दूसरी यात्रा की शुरुआत जेपी नड्डा 16 सितंबर को जशपुर जिले के खुड़ियारानी मंदिर से  करेंगे और दोनों यात्रा बिलासपुर के महामाया माता मंदिर में आकर समाप्त होगी. इसमें पीएम मोदी शामिल होंगे.

ये भी पढ़ें-  Chhattisgarh Election: भटगांव में टिकट के लिए कांग्रेस में बना दो गुट? कार्यकर्ताओं में कंफ्यूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget