एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: नोट के बंडल के सामने बैठे दिखे कांग्रेस विधायक, BJP नेता ने जारी किया वीडियो, भूपेश सरकार को घेरा

Elections 2023: कांग्रेस विधायक का नोटों के बंडल के सामने बैठने का वीडियो वायरल होने पर सियासत शुरु हो गई है. बीजेपी ने भूपेश सरकार पर बोला हमला कहा, छत्तीसगढ़ बना भ्रष्टाचार का गढ़.

Chhattisgarh Elections: छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेस विधायक के कथित तौर पर नोट के कई बंडल के सामने बैठे होने का वीडियो वायरल होने से राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है.भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य में ‘भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया है जबकि सवालों के घेरे में आए विधायक ने इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश करार दिया है.

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को बनाया भ्रष्टाचार का गुफा-बीजेपी
छत्तीसगढ़ के बीजेपी महासचिव ओपी चौधरी ने रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को साझा करते हुए दावा किया कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार की गुफा बना दी है.कथित वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि विधायक रामकुमार यादव सोफा पर बैठे हैं और उनके बगल में मौजूद बिस्तर पर नोट की गड्डियां रखी हुई हैं.यादव के साथ एक अन्य व्यक्ति भी बैठा दिखा रहा है, जबकि नकदी के पास बिस्तर पर बैठे तीसरे व्यक्ति का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है.चौधरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘कांग्रेस क्या इस वीडियो को स्वीकार करेगी जिसमें उसके विधायक के सामने नोट की गड्डियां रखी हुई हैं या उसे इस वीडियो पर कोई आशंका है.क्या वह इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का हिम्मत दिखाएगी.’उन्होंने कहा कि चंद्रपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले यादव खुद को गरीब के तौर पर पेश करते हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले मकान में रहते हैं.


'कांग्रेस ने 5 सालों में छत्तीसगढ़ को लूटा'
बीजेपी नेता ने कहा, ‘यादव के दावे के मुताबिक उनके दादा और पिता मवेशी चराने का काम करते थे, लेकिन उनके सामने रखे नोट के बंडल का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है.’उन्होंने आरोप लगाया, ‘सभी कांग्रेसियों ने गत पांच साल में छत्तीसगढ़ को लूटा है.कांग्रेस की संस्कृति भ्रष्टाचार और माफिया राज की है ...ताप विद्युत घरों से निकलने वाली राख, रेत, कोयला, शराब सहित सभी में माफिया राज है.’

'सच्चाई का साहस दिखाएं सीएम भूपेश'
चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस वीडियो की ‘सच्चाई’को स्वीकार करने का साहस दिखाना चाहिए और अपनी पार्टी के विधायक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.उन्होंने कहा कि अगर बघेल को वीडियो को लेकर कोई आशंका है तो उन्हें इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए.

कांग्रेस विधायक ने वीडियो को बताया साजिश
कांंग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने पलटवार करते हुए वीडियो को उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश करार दिया.उन्होंने कहा,‘कुछ सामंतवादी यह नहीं पचा पा रहे हैं कि गरीब का बेटा विधायक बन गया है.’उन्होंने दावा किया, ‘जिन्होंने वीडियो पोस्ट किया है वे ही इसके पीछे की मंशा बता सकते हैं.ना तो मैं पैसों को देख रहा हूं और ना ही मेरा ध्यान उस ओर था.मैं केवल वहां बैठा था और मुझे कुछ बताया जा रहा था.ऐसा प्रतीत होता है कि उक्त वीडियों को मेरी छवि को धूमिल करने के लिए प्रसारित किया गया क्योंकि मैं गरीब परिवार से आता हूं.’वीडियो पर टिप्पणी करते हुए यादव ने सवाल किया, ‘अगर मेरी तस्वीर विमान के साथ खींची जाए तो क्या इसका अभिप्राय यह होगा कि मैं उसका मालिक हूं? अगर रामकुमार की तस्वीर विशाल महल के साथ हो तो क्या वह उसका मालिक बन जाएगा?’ उल्लेखनीय है कि इस साल छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है.

उधर, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बीजेपी नेता और पूर्व आईएएस अधिकारी ओपी चौधरी ने इस मामले का वीडियो शेयर किया. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, 'कांग्रेस विधायक जी के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जाँच के लिये CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी?? या फिर कोयला वाले वीडियो की तरह मेरे ऊपर FIR दर्ज करायेगी?? ये हैं कांग्रेस के छत्तीसगढ़ में चंद्रपुर के विधायक रामकुमार यादव।अपने आप को गरीब और बेचारा के रूप में प्रस्तुत करते हैं।विधायक बनने से पहले वे गरीब थे भी. प्रधान मंत्री आवास योजना के मकान में रहते भी हैं. बाप दादा और खुद बैल चराते भी थे,जैसा कि वे खुद भी दावा करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में देखिये सामने रखे नोटों की गड्डी….कांग्रेस जवाब देने लायक नहीं रह गयी है…पूरे कांग्रेस के सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ को पूरे 5 साल जमकर लूटा है।कांग्रेसी भ्रष्टाचार की संस्कृति और माफियाराज…. फ़्लाई एश,रेत,कोयला,शराब…सबमें है माफियाराज …'

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Elections: सपा मुखिया अखिलेश यादव छत्तीसगढ़ में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, इस दिन आएंगे रायपुर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
एकनाथ शिंदे के साथ आएंगे शरद पवार! NDA का हिस्सा कैसे बनेगी NCP-SP, तय हो गया फॉर्मूला
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget