एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: अचानक गौठानों का निरीक्षण करने निकले डीएम, कुछ को मिली शाबाशी तो कुछ अधिकारियों को थमाया नोटिस

दुर्ग जिले के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत संचालित गौठानों का निरीक्षण करने निकले. उन्होंने धमधा ब्लॉक के गौठानों का व्यापक निरीक्षण किया.

Durg News: छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के तहत संचालित गौठानों का निरीक्षण दुर्ग जिले के कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने किया. उन्होंने धमधा ब्लॉक के गौठानों का व्यापक निरीक्षण किया. उन्होंने शहरी गौठान भी देखे और ग्रामीण गौठान भी देखे. गौठानों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने दो बातों पर विशेष फोकस किया.

गौठानों में गोबर खरीदी नियमित होती रहे और वर्मी का उठाव होता रहे. इसके साथ ही आजीविका मूलक गतिविधियों का विस्तार हो. उन्होंने कहा कि समूह वर्मी उत्पादन और बाड़ी में फल-सब्जियों (fruits and vegetables) के उत्पादन प्रमुखता से करें, इसके साथ ही आनुषांगिक (ancillary) गतिविधि का विस्तार करें. 

डीएम ने महिला समूहों को दिया कमाई का टिप्स

बरहापुर गौठान की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने पहली बार सब्जी की फसल लगाई है. आलू और प्याज को बाड़ में बोए हैं. कलेक्टर ने इस बात पर उनकी तारीफ की. इसके बाद उन्होने महिलाओं को बताय कि सबसे पहली प्राथमिकता गौठान में ऐसे कार्यों पर दें जिसमें बाजार में बड़ी डिमांड हो. जैसे वर्मी का उत्पादन समूह करते हैं तो इसका बिकना तय है. फल और सब्जी का तो मार्केट होता ही है.

विशेषज्ञों की सलाह पर कार्य करते रहें. उन्होंने लिमतरा की बाड़ी में काम कर रही स्व-सहायता समूह की महिलाओं का उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी बाड़ में एक लाख रुपए के निवेश में तीन लाख रुपए प्राप्त हुए. इस तरह समूह की महिलाओं ने दो लाख रुपए कमाए. 


Chhattisgarh News: अचानक गौठानों का निरीक्षण करने निकले डीएम, कुछ को मिली शाबाशी तो कुछ अधिकारियों को थमाया नोटिस

Chhattisgarh Budget 2022: बजट में खुले नई नौकरियों के लिए दरवाजे, हेल्थ डिपार्टमेंट में इतने पदों पर होगी वेकेंसी

बेल और करौंदा के जूस बेचने की उठाई बात

यहां काम कर रही समूह की महिलाओं ने बताया कि बाड़ी के इतर भी आर्थिक गतिविधियों पर वे काम करना चाहती हैं. जैसे गाँव में बेल और करौंदा बहुतायत में हैं इनका जूस मार्केट में बिक सकता है. इसे पेंड्रावन के बिहान मार्ट में बेचने की योजना है. समूह की महिलाओं ने कहा कि यदि एलोवेरा जूस का मार्केट मिल जाए तो वे एलोवेरा का उत्पादन भी करना चाहेंगी.

कलेक्टर ने कहा कि नवाचार से अधिकारियों को अवगत कराएं. इसकी व्यावसायिक संभावनाओं का परीक्षण कराया जाएगा, यदि परीक्षण में यह व्यावहारिक पाया जाता है तो इसके बड़े पैमाने पर उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा. महिला समूह की पदाधिकारियों ने कलेक्टर को बेल का जूस भी पिलाया.

उन्होंने बताया कि बेल पेट के अनेक रोगों में काफी उपयोगी होता है इसलिए यदि जूस के रूप में इसके बाजार की उचित व्यवस्था हो जाए तो महिला समूहों को काफी आय हो सकती है. समूह की पदाधिकारियों ने बताया कि यहां पर आजीविका मूलक गतिविधियों के लिए कक्ष भी बनाया जा रहा है जहां पर मिनी राइस मिल तथा मसालों आदि की प्रोसेसिंग हो सकेगी.


Chhattisgarh News: अचानक गौठानों का निरीक्षण करने निकले डीएम, कुछ को मिली शाबाशी तो कुछ अधिकारियों को थमाया नोटिस

पेण्ड्री में नोडल अधिकारी को डीएम ने थमाई नोटिस
पेण्ड्री में गौठान के निरीक्षण के दौरान यहां की व्यवस्था से कलेक्टर ने सख्त नाराजगी जाहिर की. यहां पर वर्मी कंपोस्ट के लिए गोबर एक ही समय में डाला गया था. उन्होंने कहा कि गोधन न्याय योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए यह बहुत जरूरी है कि नियमित रूप से गोबर को वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए डाला जाए ताकि पिट भरे नहीं और नियमित रूप से वर्मी कंपोस्ट का प्रोडक्शन होता रहे. इस प्रक्रिया का पालन नहीं करने की वजह से उन्होंने पेण्ड्री के नोडल अधिकारी एआरईओ श्री गौतम खुटेल को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये.

यह भी पढ़ें-

Sarkari Naukri Alert: दिल्ली से लेकर, छत्तीसगढ़, यूपी और झारखंड तक, इन राज्यों में निकली हैं सरकारी नौकरियां, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget