एक्सप्लोरर

5G in Chhattisgarh :सीएम भूपेश बघेल ने किया शुभारंभ, इन जिलों में शुरू हुई 5G सेवा

छत्तीसगढ़ में भी जियो की 5G सेवा शुरू हो गई है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की राजधानी रायपुर में शनिवार को इस सेवा की शुरुआत की. फिलहाल ये सेवा रायपुर, दुर्ग और भिलाई में मिल रही है.

Durg: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आवासीय कार्यालय में शनिवार की शाम एक कार्यक्रम में जियो ट्रू 5G सेवा की शुरुआत की . इस लॉन्च के साथ छत्तीसगढ़ के 3 शहरों राजधानी रायपुर, दुर्ग और भिलाई में जियो ट्रू 5G सेवाएं शुरू हो गई.
 
 
सीएम ने कहा विकास के नए अवसर खुलेंगे
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिओ ट्रू 5G प्रारंभ करते हुए बड़ी खुशी हो रही है. 5जी सेवा लॉन्च होने से ई-गवर्नेस, कृषि, ऊर्जा, शिक्षा, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, लोक आधारित टूरिज्म, स्वयं सहायता समूहों का सशक्तिकरण, आईटी और एसएमई कारोबार जैसे क्षेत्रों में विकास के नए अवसर खुलेंगे.
 
 टेक्नोलॉजी के बिना पिछड़ जाते हैं लोग
 
बघेल ने कहा कि आजकल टेक्नोलॉजी का जमाना है, टेक्नोलॉजी से जो दूर रहता है वह पिछड़ जाता है.  कोरोनाकाल में सभी ने टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया. उस समय हम सभी ने ऑनलाइन मीटिंग की.  सभी समीक्षाएं ऑनलाइन हुईं. बच्चों ने पढ़ाई ऑनलाइन की, ये सभी अद्यतन टेक्नोलॉजी के कारण ही संभव हुआ. हम सभी आज इंटरनेट का प्रयोग करते हैं और इंटरनेट के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है.
 
कृषि, शिक्षा के लिए 5G बहुत उपयोगी
 
आधुनिक युग के युवा जो तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं, बहुत फास्ट हैं. बढ़ती हुई एवं बदलती हुई टेक्नोलॉजी से हम सबको जुड़ना चाहिए. 5G के उपयोग से मरीजों को  बहुत मदद मिलेगी.  कृषि, स्वास्थ्य , शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में 5G का बहुत उपयोगी होगी. 
 
 
 
           दिलीप शर्मा ABP NEWS दुर्ग छत्तीसगढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget