एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Temple: छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मंदिर जहां हिंदू-मुस्लिम एक साथ टेकते हैं माथा, दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

Chhattisgarh Famous Temple: छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मंदिर भी है जहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग एक साथ माथा टेकते हैं. जानिए कहां है ये मंदिर और क्या है इसकी कहानी.

Chandi Mandir: छत्तीसगढ़ के बालोद जिला के गुंडरदेही क्षेत्र में स्थित चंडी मंदिर हिंदू मुस्लिम एकता का मिसाल बन गया है. यहां हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ माथा टेकते हैं. मंदिर के कुल दूरी पर सैयद बाबा का मजार है. खास बात यह है कि सैयद बाबा के मजार में सबसे पहले चंडी माता मंदिर से ही चादर जाता है. इतना ही नहीं इस इलाके में चाहे हिंदू का त्यौहार हो या मुस्लिम का त्यौहार हो सब मिलजुल कर मनाते हैं.

मां चंडी के मंदिर में लगा है 786 लिखा हुआ हरे रंग का चादर
बालोद जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर गुण्डरदेही में मां चंडी का प्राचीन मंदिर है. यह मंदिर सैकड़ों साल पुराना है. इस मंदिर के कुछ दूरी पर ही सैयद बाबा का मजार है. मंदिर परिसर के अंदर 786 लिखा हुआ हरे रंग का चादर भी लगा हुआ है. इस मंदिर में चाहे हिंदू हो या मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मिलकर साथ माथा टेकते हैं. दोनों समुदाय के लोग एक साथ मां चंडी की पूजा अर्चना विधि विधान से करते हैं. इलाके का माहौल इतना अच्छा है कि आज तक इस इलाके में धर्म विशेष को लेकर कभी भी लड़ाई झगड़ा नहीं होता है. हमेशा लोग मिलजुल कर रहते हैं. चाहे हिंदू का त्यौहार हो या फिर मुस्लिम का त्यौहार सब एक दूसरे से मिलकर त्यौहार मनाते हैं. 


Chhattisgarh Temple: छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मंदिर जहां हिंदू-मुस्लिम एक साथ टेकते हैं माथा, दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

जानिए इस मंदिर की दिलचस्प कहानी
पूर्व विधायक राजेन्द्र राय ने बताया कि बस्तर की राजा माखन सिंह के राज्य पर जब हमला हुआ तो ठाकुर निहाल सिंह ने दुश्मनों को धूल चटाते हुए बालोद जिला के अंतिम छोर तक खदेड़ दिया था. जिससे राजा माखन सिंह बहुत प्रभावित हुए और ठाकुर निहाल सिंह को गुंडरदेही की जमीदारी दे दी और 52 गांव का कमान वह संभालने लगे. जब ठाकुर निहाल सिंह रतनपुर में थे तब वह महामाया माई के भक्त थे और उन्हें महामाया माई की ओर से अद्भुत शक्तियां मिली थी.

वह गुण्डरदेही आये तो उन्होंने एक मंदिर तैयार किया और महामाया माई के स्वरूप माता चंडी की स्थापना की. ठाकुर निहाल सिंह को शक्ति प्राप्त होने के कारण उस समय आसपास के सारे लोग उसके पास शारीरिक और घर की समस्या लेकर पहुंचते थे और उसका समाधान ठाकुर निहाल सिंह करते थे. वह हर रोज मां चंडी की पूजा आराधना भी करते थे.


Chhattisgarh Temple: छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मंदिर जहां हिंदू-मुस्लिम एक साथ टेकते हैं माथा, दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

आज भी चांद में छुपा हुआ है इस मंदिर का रहस्य
आगे राजेन्द्र राय ने बताया कि इसी बीच गुण्डरदेही के एक मुसलमान का निधन हो गया था और उनसे जुड़े सारे लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में लोग बैठे थे, तभी उसी समय आसमान में उड़ते हुए एक चांद को सारे लोगों ने देखा. फिर जब अंतिम संस्कार में शामिल लोग मृतक के घर विदा लेने गए तो उसमें से एक व्यक्ति ने वही चांद पानी पीने वाले हंडे में देखा.


Chhattisgarh Temple: छत्तीसगढ़ का एक ऐसा मंदिर जहां हिंदू-मुस्लिम एक साथ टेकते हैं माथा, दिलचस्प है इसके पीछे की कहानी

इस बात की जानकारी ठाकुर निहाल सिंह को दी. जिसके बाद ठाकुर निहाल सिंह ने उस चांद को एक बक्से में बंद कर दिया और अपने अराध्य स्थल चंडी माता के मंदिर में बक्से को रख दिया. तब से लेकर सैकड़ों सालों से वह बक्सा मां चंडी के मंदिर में ही है और बक्सा आज भी एक राज बना हुआ है. जिसे आज तक किसी ने नहीं खोला और उसे बाबा सैय्यद बाबा की निशानी मान कर तभी से लोग उनकी पूजा करते आ रहे हैं.

हिंदू-मुस्लिम रीति-रिवाजों के साथ मंदिर में होता है पूजा अर्चना
भले ही मंदिर मां चंडी के मंदिर के नाम से जाना जाता है. लेकिन हर रोज वहां के पुजारी माता चंडी के साथ ही बाबा सैय्यद की पूजा भी मुस्लिम रीति रिवाज के साथ करते हैं. साल के चैत्र और कंवार नवरात्र यहां मेला लगता है. जहां बड़ी संख्या में भक्त माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं. वहीं साल में एक बार जब पास के दरगाह में जब उर्स का आयोजन होता है तो मां चंडी के पुजारी दरगाह जाकर बाबा सैय्यद के नाम से चादर चढ़ाते हैं.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: तंगी से जूझ रहे नगरीय निकाय को मिला 'बूस्टर डोज', 1000 करोड़ रुपये से बदलेगा शहरों का रंग रूप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget