एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: तंगी से जूझ रहे नगरीय निकाय को मिला 'बूस्टर डोज', 1000 करोड़ रुपये से बदलेगा शहरों का रंग रूप

Chhattisgarh News: प्रदेश के सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में अर्बन कॉटेज और सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क खोले जाएंगे. इससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निकायों को बूस्टर डोज मिलने की संभावना है.

छत्तीसगढ़ की शहरी इलाकों यानी नगरीय निकायों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा. इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक हजार करोड़ रुपए की सौगात दी है. इससे प्रदेश के सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में अर्बन कॉटेज और सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क खोले जाएंगे. इससे आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर निकायों को बूस्टर डोज मिलने की संभावना है. इसके साथ ही तेजी से शहरों में तेजी से नागरिक सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा.

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राज्य के नागरिकों को एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की महत्वपूर्ण सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने नगरीय प्रशासन विभाग के गौरव समागम-2023 में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने नगरीय निकायों को एक हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा की है. इसमें मुख्यमंत्री ने शहरों के मार्केट एरिया में सीसीटीवी, हाईटेक शौचालय और विकास व्यवस्था की घोषणा की. इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों की मांग पर नगरीय निकायों की चुंगी क्षतिपूर्ति राशि को 26 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये किया करने का भी एलन किया.

भिलाई में बनाई जाएगी वर्ल्ड क्लास लाइब्रेरी 

छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिए भिलाई में 20 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी कम रीडिंग ज़ोन बनाया जायेगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि युवाओं के रोजगार लिए रायपुर और भिलाई में सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ खोले जाएंगे. मुख्यमंत्री ने रीपा की तर्ज पर सभी नगर निगम और नगर पालिकाओं में अर्बन कॉटेज और सर्विस इंडस्ट्रीज पार्क खोलने की घोषणा की है. नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा हो, इसके लिये उन्होंने नगर निगमो में स्मार्ट हेल्थ कियोस्क बनाने की घोषणा भी की, जिसमें बीपी, शुगर, ब्लड टेस्ट की निशुल्क सुविधा मिलेगी.

ये नगरीय निकाय हो जाएंगे मालामाल

मुख्यमंत्री ने नगर निगम रायपुर को 100 करोड़, बिलासपुर नगर निगम को 50 करोड़, दुर्ग नगर निगम को 25 करोड़, भिलाई-चरौदा, अंबिकापुर, जगदलपुर को 20-20 करोड़, रिसाली, राजनांदगांव, रायगढ़ और कोरबा को 15-15 करोड़, बिरगांव, धमतरी और चिरमिरी को 10-10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है. इसके साथ ही सभी नगर पालिकाओं को 5-5 करोड़ और सभी नगर पंचायतों को 3-3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है. 

इन योजनाओं की भी किया एलान

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में शहरी महिला आजीविका केंद्र , रायपुर शहर के जलभराव वाले क्षेत्रों में ड्रेनेज सिस्टम, भूमि विकास नियम का सरलीकरण, अम्बिकापुर में महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन, सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण की घोषणा की.

ये भी पढं : Chhattisgarh Politics: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव चुनाव लड़ने को लेकर कन्फ्यूज्ड! कभी हां, कभी ना में देते हैं बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल, और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget