एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रत्याशियों पर मंथन आज, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार

Chhattisgarh Elections : छत्तीसगढ़ की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही BJP वापसी के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है. यही वजह है कि उम्मीदवार के नामों के एलान से पहले पार्टी बहुत सावधानी बरत रहा है.

Chhattisgarh Election 2023 News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बीजेपी आलाकमान पूरी तरह पशोपेश है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के दूसरे बड़े नेता लगातार दौरा कर रहे हैं. गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (12 सितंबर)  को दंतेवाड़ा से बीजेपी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की है. प्रदेश में बेहतर चुनावी नतीजों के लिए बीजेपी आलाकमान प्रदेश के दूसरे बड़े नेताओं के साथ रणनीति तैयार करने में जुटा है. गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने बीते मंगलावर की रात पार्टी आलाकमान द्वार नियुक्त नेताओं छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव, बीएल संतोष, मनसुख मंडाविया और ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा पार्टी के कई सीनियर नेताओं के साथ बैठक की.

इस बैठक में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव पार्टी की रणनीति, भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों के साथ कैंडिडेट के नामों को लेकर चर्चा हुई.  प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों में से 21 सीटों पर बीजेपी ने चुनाव के लगभग तीन महीने पहले ही उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. इस बैठक के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि बीजेपी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. इससे पहले पार्टी में ने 17 सितंबर को 21 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था, जिसमें प्रदेश की सबसे वीआईपी सीटों में शुमार पाटन सीट पर भी उम्मीदवार के नाम एलान हो चुका है. 

जल्द जारी हो सकती है बीजेपी दूसरी लिस्ट

पाटन सीट छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पारंपरिक सीट मानी जाती है, इस बार बीजेपी ने उनके सांसद भतीजे विजय बघेल को यहां से उम्मीदवार बनाया है. बीजेपी अन्य सीटों पर उम्मीदवार के चुनाव के लिए बहुत सावधानी बरत रही है. इसके लिए पार्टी के सीनियर नेता फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं. मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, बीजेपी अपने उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी करने से पहले कांग्रेस के उम्मीदवारों के लिस्ट का इंतजार कर रही थी. हालांकि जिस तरह से कल गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बीजेपी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक हुई, उससे अन्य सीटों पर उम्मीदवारों के नामों लिस्ट जल्द जारी होने की चर्चाओं को बल मिला है.

15 साल तक बीजेपी का छत्तीसगढ़ रहा राज

छत्तीसगढ़ 1 नवंबर 2000 को देश में एक नये राज्य के रुप में अस्तित्व में आया. प्रदेश के गठन के बाद यहां पर कांग्रेस ने सरकार बनाई. हालांकि छत्तीसगढ़ के अगले तीन विधानसभा चुनाव में रमन सिंह की अगुवाई में बीजेपी सत्ता में रही. 2018 में सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की अगुवाई में 15 साल बाद कांग्रेस ने प्रदेश की सियासत में वापसी की. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में कांग्रेस को 68 सीटों पर जीत मिली थी. तीन विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सियासत में हावी रहने वाली रमन सिंह की अगुवाई वाली बीजेपी महज 15 सीटों पर सिमट कर रह गई. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ में वापसी करने के लिए बीजेपी आलाकमान ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहा है.  

ये भी पढ़ें: Chhattishgarh में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 80 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget