एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ की बिहान योजना का कमाल! अबुझमाड़ की शांति बनी 'लखपति दीदी', आय 5 लाख के पार

छत्तीसगढ़ में बिहान योजना से जुड़कर शांति दुग्गा ने स्व-सहायता समूह के माध्यम से ऋण लेकर किराना, कपड़े का व्यवसाय शुरू किया और ट्रैक्टर खरीदा. इससे उनकी वार्षिक आय 4-5 लाख रुपये तक पहुंच गई.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है. इसी योजना से जुड़कर अबुझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुरूषनार की रहने वाली शांति दुग्गा ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया है और आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है.

शांति दुग्गा साल 19 अगस्त 2019 को रोशनी स्व सहायता समूह से जुड़ीं, प्रतिज्ञा उनके ग्राम संगठन का नाम था.  शुरुआत में उनके परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. परिवार की आजीविका का मुख्य साधन कृषि, वनोपज संग्रहण और मजदूरी तक ही सीमित था. समूह से जुड़ने के बाद उन्होंने नियमित बचत करना शुरू किया. शासन की ओर से समूह को चक्रिय निधि 15 हजार रुपये तथा सामुदायिक निवेश कोष 60 हजार रुपये प्राप्त हुआ, जिससे समूह के सदस्यों के बीच लेन-देन और आर्थिक गतिविधियां शुरू हुईं.

एक लाख का लोन लेकर खोली किराने की दुकान

बैंक लिंकेज के माध्यम से शांति दुर्गा ने सबसे पहले 1 लाख रुपये का ऋण लेकर किराना दुकान का व्यवसाय शुरू किया. इसके बाद उन्होंने 2 लाख 70 हजार रुपये का ऋण लेकर कपड़े का व्यापार शुरू किया. बाजार-हाट के कार्य को सुगम बनाने के लिए उन्होंने एक पिकअप वाहन भी खरीदा, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय होने लगी. आगे चलकर उन्होंने समूह से तीसरे चरण में 6 लाख रुपये का ऋण लेकर ट्रैक्टर खरीदा. इन सभी गतिविधियों के माध्यम से अब उनके परिवार की वार्षिक आय लगभग 4 से 5 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

आज खुशहाल जीवन जी रहा है शांति का परिवार

शांति दुग्गा का कहना है कि छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इस योजना के कारण उनका परिवार आज खुशहाल जीवन जी रहा है और बच्चों को अच्छी शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पा रही हैं. शांति दुग्गा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है. यह सफलता दर्शाता है कि यदि ग्रामीण महिलाएं स्व सहायता समूहों से जुड़कर योजनाओं का लाभ उठाएं, तो वे आर्थिक रूप से सशक्त बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अप्रैल में ही लू का ऐसा असर! इस राज्य में स्कूल बंद, समय से पहले ही गर्मी की छुट्टी का ऐलान
अप्रैल में ही लू का ऐसा असर! इस राज्य में स्कूल बंद, समय से पहले ही गर्मी की छुट्टी का ऐलान
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, विष्णुदेव साय कैबिनेट का अहम फैसला
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, विष्णुदेव साय कैबिनेट का अहम फैसला
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 20 हुई
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 20 हुई
छत्तीसगढ़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रूपी की मौत, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर
छत्तीसगढ़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रूपी की मौत, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi : आरक्षण के नाम पर 'खेल'? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Women Reservation Bill
Matka King Review: बड़ा कैनवास, विजय वर्मा और 1960 का दौर
Chitra Tripathi : महिलाओं को हक या सिर्फ राजनीति? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Women Reservation
Bhooth Bangla Movie REVIEW: हंसी और हॉरर का कैसा है ये मिक्स?
Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल फेल! अब आगे क्या होगा? केंद्र सरकार के पास यह 5 विकल्प बचे
लोकसभा में गिरा गया महिला आरक्षण से जुड़ा बिल, जानें क्या है प्रियंका गांधी का पहला रिएक्शन
लोकसभा में गिरा गया महिला आरक्षण से जुड़ा बिल, जानें क्या है प्रियंका गांधी का पहला रिएक्शन
चेन्नई ने गुपचुप बुलाया खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? MI का बॉलर आया CSK में! जानें वायरल दावे का सच
चेन्नई ने गुपचुप बुलाया खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? MI का बॉलर आया CSK में! जानें वायरल दावे का सच
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
CM सम्राट चौधरी पर फिर उखड़े प्रशांत किशोर, 'राज्य का मुखिया ऐसा आदमी बना जिसके…'
'रामायण' में रावण बनना आसान नहीं, यश ने किया खुलासा, कॉस्ट्यूम को बताया भारी
'रामायण' में रावण बनना आसान नहीं, यश ने किया खुलासा, कॉस्ट्यूम को बताया भारी
तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से हटाई नाकेबंदी, अमेरिका का आया रिएक्शन, ट्रंप बोले- थैंक्यू ईरान
तेहरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से हटाई नाकेबंदी, अमेरिका का आया रिएक्शन, ट्रंप बोले- थैंक्यू ईरान
खाने से लेकर टिकट तक सब स्कैन कर लेगा आईफोन, ऐप्पल कर रही है यह तगड़ी तैयारी
खाने से लेकर टिकट तक सब स्कैन कर लेगा आईफोन, ऐप्पल कर रही है यह तगड़ी तैयारी
Hair Dye Safety: क्या सफेद बालों को रंगने से डैमेज हो सकता है लिवर? हेयर डाई पर सामने आया बड़ा सच
क्या सफेद बालों को रंगने से डैमेज हो सकता है लिवर? हेयर डाई पर सामने आया बड़ा सच
Embed widget