एक्सप्लोरर

Chhattisgarh News: झारखंड से छत्तीसगढ़ पहुंचा 27 हाथियों का दल, वन विभाग को भनक तक नहीं लगी, किसानों को बहुत नुकसान

Elephant Attack in Chhattisgarh: सरगुजा में पहुंचा 27 हाथियों का यह दल संभवतः झारखंड से आया है. सरगुजा में लंबे समय से विचरण कर रहे हाथियों के स्वभाव के विपरीत इन 27 हाथियों का मूवमेंट काफी तेज है.

Ambikapur News: सरगुजा जिले के लुण्ड्रा क्षेत्र में एक हफ्ते से विचरण कर रहे 27 हाथियों का समूह रविवार की सुबह दस बजे अम्बिकापुर नगर से लगे महामाया पहाड़ बंधियाचुआं तक पहुंच गया. हालांकि, हाथियों के शहर के नजदीक पहुंच जाने की खबर वन विभाग को नहीं लग सकी. ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद वन विभाग में अफरा-तफरी का माहौल मच गया और वन विभाग के अधिकारियों सहित मैदानी वन अमला उनकी निगरानी में जुट गया. हालांकि पूरे दिन हाथियों के अलग-अलग दल में बंट जाने से उनके निगरानी में भी दिक्कत होती रही और वन विभाग के कर्मचारी शाम ढलने के बाद हाथियों के जंगल से बाहर निकलने और उनके मूवमेंट का इंतजार करते रहे.

वन विभाग का मैदानी अमला अब इस कोशिश में जुटा हुआ है कि हाथियों का दल कहीं अम्बिकापुर शहर में न प्रवेश कर जाए. इसके पहले भी नगर में हाथियों का दल लगभग तीन से चार बार प्रवेश कर चुका है. हालांकि उस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई थी. गौरतलब है कि 27 हाथियों का दल अम्बिकापुर शहर से लगभग दस से बारह किमी की दूरी पर पिछले एक हफ्ते से विचरण कर रहा है और वन विभाग के प्रयास के बावजूद हाथियों को जंगल में सीमित रखने में सफलता नहीं मिल सकी है.

खतों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे थे हाथी
हाथी लगातार किसानों के खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही घरों को भी क्षतिग्रस्त कर रहे हैं. रविवार को हाथियों का दल सुबह लगभग दस बजे अचानक बंधियाचुआं के आसपास देखा गया और ग्रामीणों से यह सूचना पूरे शहर में फैल गई.

इस सूचना के बाद ही वन विभाग का अमला हरकत में आया और बंधियाचुआं, रायगढ़ मार्ग में चेन्द्रा के समीप और बांकी जलाशय के समीप वन विभाग की अलग-अलग टीम निगरानी में जुट गई. पूरे दिन हाथियों के लोकेशन को लेकर संशय की स्थिति बनी रही और वन विभाग का अमला जनहानि रोकने लोगों को जंगल की ओर जाने से मना करने की समझाइश देने में जुटा रहा.

झारखंड से पहुंचा है हाथियों का नया दल
वन विभाग के सूत्रों के अनुसार सरगुजा में पहुंचा 27 हाथियों का यह दल नया है जो संभवतः झारखंड प्रदेश की ओर से यहां पहुंचा है. सरगुजा में लंबे समय से विचरण कर रहे हाथियों के दल के स्वभाव के विपरीत इन 27 हाथियों का मूवमेंट काफी तेज है. इन हाथियों को वन विभाग द्वारा उसी मार्ग से वापस भेजने की तैयारी चल रही है, जिस मार्ग से होकर वे यहां तक पहुंचे हैं, लेकिन वन विभाग का यह प्रयास ग्रामीणों का सहयोग न मिल पाने से सफल नहीं हो पा रहा है. 

फसल और घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित ग्रामीणों का समूह अपने-अपने गांव की सीमा पर पहरेदारी में जुटा हुआ है और जब हाथियों को दूसरी ओर ले जाने का प्रयास किया जाता है तो ग्रामीणों का समूह हांका लगा शोर शराबा मचाना शुरू करता है, जिससे हाथी पुनः उसी स्थल पर वापस लौट जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: 'उलटे पांव' भारत यात्रा पर निकले मेहुल लखानी ने CM साय से की मुलाकात, बनाना चाहते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget