एक्सप्लोरर

LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रुकी, होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशान

LPG Crisis In Chhattisgarh: पैनिक सिचुएशन क्रिएट होने के साथ ही गैस कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी है. इसमें सिर्फ इमरजेंसी सेवाओं जैसे को ही सप्लाई की जा रही है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • ईरान-इज़राइल युद्ध से छत्तीसगढ़ में रसोई गैस सप्लाई प्रभावित हुई है.
  • होटलों को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह रोक दी गई है.
  • व्यापारियों को संकट, वैकल्पिक ईंधन या कोटा की मांग है
  • जनता घरेलू सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर चिंतित है.

इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई देने लगा है. युद्ध के चलते छत्तीसगढ़ में भी रसोई गैस की सप्लाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है. खासतौर पर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेडर्स की सप्लाई पूरे प्रदेश में बंद कर दी गई है. जिसके चलते होटल इंडस्ट्री पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

एक तरफ घरेलू उपभोक्ता घबराए हुए हैं तो वही सबसे बुरी हालत होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की है. दरअसल छत्तीसगढ़ में पैनिक सिचुएशन क्रिएट होने के साथ ही गैस कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी है. इसमें सिर्फ आकस्मिक सेवाओं जैसे अस्पताल और स्कूल में ही कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई की जा रही है, जिसके चलते होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के सामने ईंधन का संकट खड़ा हो गया है. हालांकि एलपीजी कंपनियां घरेलू उपभोक्ताओं को 25 दिनों के गैप से सिलेंडर सप्लाई कर रहे हैं.

रेस्टोरेंट संचालक बेहद परेशान

राजस्थानी रेस्टोरेंट RJ21 की चेन संचालित करने वाले सुरजाराम उपाध्याय बेहद चिंता में है. कल तक जहां उनके रेस्टोरेंट ग्राहकों से भरे हुए थे वही आज रेस्टोरेंट खाली पड़े हुए क्योंकि इनके रेस्टोरेंट की स्पेशल डिश दाल बाटी चूरमा गैस की कीमत के चलते नहीं बन पा रहे हैं, जिसके चलते ग्राहकों ने आना काम कर दिया है. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए सुरजाराम ने कहा कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद हो चुकी है जो स्टॉक है

अब उसी से काम चलाना पड़ रहा है. होटल संचालक के मुताबिक रायपुर में ब्लैक में जरूर कमर्शियल सिलेंडर 3- साढ़े तीन हजार रुपए में मिल रहे हैं लेकिन वह भी कब तक मिलेंगे इसका कोई भरोसा नहीं है. गैस सिलेंडर का स्टॉक खत्म होने के बाद मजबूरी में रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेंगे, जिससे रेस्टोरेंट में काम करने वाले वर्कर्स भी बेरोजगार हो जाएंगे.

दूर-दराज इलाकों में भी किल्लत

सिर्फ राजधानी रायपुर ही नही बल्कि छत्तीसगढ़ के दूसरे हिस्सों के भी यही हाल है. अभी फिलहाल घरेलू सिलेंडर तो मिल रहा है लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से रोक दी गई है. राजनांदगांव के होटल व्यवसायी देवेंद्र कुमार गुप्ता ने एबीपी न्यूज़ पर अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि इजरायल ईरान युद्ध से अभी तक तो कोई समस्या नहीं थी, लेकिन आज से सिलेंडर को लेकर समस्या बढ़ गई है कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं हो रही जिसके चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है.

अगर ऐसा ही चला रहा तो एक-दो दिन बाद रेस्टोरेंट बंद करना पड़ेगा. देवेंद्र गुप्ता चाहते हैं कि सरकार होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाईयों को कोटा सिस्टम के तहत सिलेंडर उपलब्ध कारण या फिर कोयला और मिट्टी के तेल जैसे वैकल्पिक उपाय करने पड़ेंगे.

कुल मिलाकर इजरायल ईरान युद्ध के चलते खड़ा हुआ ईंधन संकट अब छत्तीसगढ़ की आम जनता को भी प्रभावित करने लगा है. आम लोग घबराए हुए हैं कि आखिर सिलेंडर कब तक मिलता रहेगा और अगर इसकी सप्लाई बंद होती है तो बच्चों का पेट किस तरह भरा जाएगा. वहीं लोगों के व्यवसाय पर भी संकट खड़ा हो गया है. दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ सरकार इस मामले में ना तो समाधान की ओर सोच रही है और ना ही लोगों की तकलीफों को कम करने के लिए कोई कदम ही उठाया जा रहे हैं.

विनीत पाठक माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातकोत्तर हैं. वे एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं. इससे पूर्व वे दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, सहारा समय (एमपी-सीजी), बंसल न्यूज़, हिंदी खबर और पंजाब केसरी में काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
राष्ट्रमंडल खेल: ज्ञानेश्वरी यादव का स्वागत, CM साय ने की 30 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि की घोषणा
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
CM साय की मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, बस्तर के लिए मांगा विशेष प्रावधान
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
कुलगाम हमला: छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की
मेडल विजेता ज्ञानेश्वरी यादव के परिवार का दर्द- सरकार ने मदद नहीं की

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget