एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: 'उलटे पांव' भारत यात्रा पर निकले मेहुल लखानी ने CM साय से की मुलाकात, बनाना चाहते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड

Mehul Lakhani News: दुनियाभर में लोग अलग-अलग फील्ड में रिकॉर्ड बनाते हैं. ऐसा ही एक रिकॉर्ड उलटे पांव को लेकर अमेरिका के एक नागरिक ने बनाया था जिसे भारतीय यात्री मेहुल लखानी तोड़ना चाहते हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) से राज्य अतिथि गृह पहुना में यात्री मेहुल लखानी (Mehul Lakhani) ने मुलाकात की. मेहुल लखानी उलटे पांव अयोध्या की यात्रा करने वाले हैं. सीएम साय ने मेहुल को उनकी इस यात्रा के लिए प्रदेशवासियों की ओर से शुभकामनाएं दीं और  उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस अवसर पर दुर्ग शहर के विधायक गजेन्द्र यादव (Gajendra Yadav) भी मौजूद थे.

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि मेहुल ने योग यात्रा की थीम पर भारत, नेपाल और भूटान की यात्रा पूरा की है और अब उल्टे पांव पैदल चलते हुए भारत यात्रा पर निकले हैं. मेहुल यह पदयात्रा सामाजिक सुधार के लिए, राष्ट्रीय स्तर पर जन चेतना जगाने के उद्देश्य से, और लोगों को स्वास्थ्य, प्रकृति, संस्कृति एवं भारत के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के प्रयास के तहत कर रहे हैं. 

उलटे पांव अयोध्या पहुंचेंगे मेहुल लखानी
बता दें कि मेहुल इससे पहले साइकिल से नेपाल और भूटान तक 27 महीने में 46 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी की है. वर्तमान में मेहुल उलटे पांव पैदल चलते हुए डोंगरगढ़ से रायपुर होते हुए अयोध्या और सम्पूर्ण भारत की यात्रा पर निकले हैं. मेहुल छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ के निवासी हैं.

जानिए भारत यात्री मेहुल लखानी ने क्या कहा
मेहुल लखानी ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में विद्या भारती के पूर्व आचार्य रह चुके हैं.91 वर्ष पहले अमेरिका के एक व्यक्ति ने इसी तरह अपने पीछे की दिशा में चलते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया था. इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल करने और भारत की संस्कृति के प्रचार-प्रसार को लेकर उन्होंने अपनी इस यात्रा की शुरुआत की है. पीछे की ओर चलते हुए भारत के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की इच्छा रखने वाले मेहुल लखानी को मेहुल भारत यात्री के नाम से भी जाना जाता है.

ये भी पढ़ें- New Year 2024: रायपुर में हुड़दंग किया तो खैर नहीं! नशे में ड्राइविंग की तो गाड़ी होगी जब्त, पैदल जाना होगा घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget