एक्सप्लोरर

Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में तेज रफ्तार की बस पलटी, 25 यात्री घायल

Chattisgarh News: जगलपुर में तेज रफ्तार बस के पलटने से 25 यात्री घायल हो हो गए. पुलिस ने बताया कि दो गंभीर रूप से जख्मी मुसाफिरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Chattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार बस के पलट जाने से 25 यात्री घायल हो गए, जिसमें दो यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा आज तड़के मेटावाड़ा हाईवे के पास उस वक्त हुआ जब राजधानी रायपुर से जगदलपुर आ रही यात्री बस पलट गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया.

बेकाबू बस पलटने से 25 यात्री घायल

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने की वजह से ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस सीधे खेत की तरफ जा पलटी. फिलहाल पुलिस ने बस चालक संतोष नागर को गिरफ्तार कर लिया है. जगदलपुर डीएसपी हेमसागर सिदार ने बताया बताया कि आज सुबह करीब 3:30 बजे रायपुर से जगदलपुर आ रही महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस मेटावाड़ा के पास बेकाबू होकर पलट गई. हादसे की वजह के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बस काफी तेज रफ्तार में थी और मोड़ के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद लगभग चार बार पलटी खा कर बस 50  मीटर दूर एक पेड़ से भी जा टकराई.

बस ड्राइवर को पुलिस ने किया अरेस्ट

हादसा इतना जबरदस्त था कि बस के परखच्चे उड़ गए. हालांकि गनीमत रही कि बस में सवार सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं. हालांकि 2 यात्रियों को पैर और सिर में गंभीर चोटें आने की उन्होंने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज चल रहा है और हालत खतरे से बाहर है. घटना के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ धारा मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त बस को भी जब्त कर लिया गया है.

Chhattisgarh Firing: डिमरापाल अस्पताल लाया गया 4 जवानों का शव, पोस्टमार्टम के बाद पैतृक गांव भेजा जाएगा पार्थिव शरीर

Crime News: 21 महीने बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपी, मृतक की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर किए थे ताबड़तोड़ वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
White-bellied Redstart: दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
दक्षिण-पूर्व एशिया से किन्नौर पहुंचा मौसमी मेहमान, रकछम-छितकुल बना पसंदीदा प्रजनन स्थल
Embed widget