एक्सप्लोरर

Crime News: 21 महीने बाद पकड़ा गया हत्या का आरोपी, मृतक की पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर किए थे ताबड़तोड़ वार

अम्बिकापुर में पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर दिया है. 21 महीने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अभी फरार चल रहा है.

अम्बिकापुर शहर की कोतवाली पुलिस ने एक Blind Murder का खुलासा किया है. 21 महीने पहले शहर के बंधियाचुंआ पहाड़ में मिले शव की पहचान के बाद पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि, इस हत्याकांड में सहयोगी रहा एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है. हत्या रुपयों के लेनदेन को लेकर हुई थी. पुलिस ने मुख्य आरोपी को झारखंड की राजधानी रांची से गिरफ्तार कर लिया है. पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले ने किया है.

नहीं हो पा रही थी मृतक की पहचान 
6 फरवरी 2020 को अम्बिकापुर से लगे महामाया पहाड़ के पीछे स्थित बंधियाचुंआ पहाड़ में एक अज्ञात शव मिला था. करीब 25-30 साल के युवक का सिर पत्थर से इस कदर कुचला गया था कि मृतक की पहचान नहीं हो पा रही थी. जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने हत्या के इस मामले मे अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया था और उसके बाद  पुलिस के सामने पहली चुनौती शव की पहचान करना था. जिसको लेकर कोतवाली पुलिस टीम जिले के साथ ही समूचे प्रदेश और पड़ोसी राज्य में शव की पहचान के लिए घूमती रही. 

हांलाकि, इसके बाद गढ़वा के रहने वाले एक परिवार के लोगों ने उसकी पहचान अपने घर के सदस्य अजाद अंसारी के रूप में की, जो झारखंड के पलामू जिले रामगढ़ बेडमा थाना क्षेत्र के बभडीह गांव का रहने वाला था. हांलाकि, शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने मृतक के डीएनए टेस्ट के लिए भी सैंपल भेजा था. लिहाजा, परिवार वालों की पहचान के बाद मृतक के भाई का भी डीएनए सैंपल भेजकर मिलान किया. जिसके बाद ये पूरी तरह से साबित हो गया कि मृतक आजाद अंसारी ही था.

मृतक की पहचान वाली चुनौती से निपटने के बाद अम्बिकापुर की कोतवाली पुलिस को अब आरोपियों तक पहुंचना था. जिसके लिए पुलिस ने मृतक अजाद के परिवार वालों से पूछताछ की तो पता चला कि मृतक अपने अन्य साथियो के साथ अम्बिकापुर में ही किसी ठेकेदार के अंडर में मजदूरी का काम करता था. जिसके बाद पुलिस को मृतक के साथियों पर हत्या करने का संदेह हुआ और पुलिस ने उनकी तलाश में मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की सूचना पर बिहार, झारखंड और हैदराबाद के कई इलाकों में 3 से 4 बार दबिश दी. आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और हत्या के आरोप में मृतक के साथी 29 वर्षीय इमामुद्दीन अंसारी को झारखंड के रांची स्थित करबला चौक के पास से हिरासत में लिया. पकड़ा गया आरोपी झारखंड गढ़वा जिले के रमकंडा थाना स्थित सिसवा गांव का रहने वाला है. 

कोतवाली पुलिस की हिरासत में आने के बाद आरोपी ने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया. अपने कबूलनामे में आरोपी इमामुद्दीन ने बताया कि उसने और उसके एक साथी ने अजाद अंसारी की हत्या करने की साजिश रची. पहले मृतक के साथ बंधियाचुंआ पहाड़ पर शराब पी, उसके बाद शराब पिलाकर अजाद अंसारी पर दोनों ने मिलकर पत्थर से कई वार किए और शव की पहचान ना हो सके इसलिए उसके चेहरे पर इतने वार किए कि कोई उसकी पहचान ना कर सके और वो पुलिस गिरफ्त से बाहर रहें. 

ये भी पढ़ें:

Ban on Betel Nuts: भाजपा सांसद ने की सुपारी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की मांग, पीएम मोदी को लिखा था पत्र 

सावधान! दिल्ली में कोरोना की रफ्तार कम होते ही आर्थिक अपराध की संख्या बढ़ी, जानें क्या कहते हैं आंकड़ें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget