एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: भारतीय जनता युवा मोर्चा का आरोप- कांग्रेस सरकार में बढ़ रहे नक्सल वारदात, निकाली मशाल रैली

Chhattisgarh News: पिछले एक माह में नक्सलियों ने बीजेपी के तीन नेताओं की हत्या कर दी. इसे लेकर पूरे प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है. बीजेपी सरकार के संरक्षण में नक्सली वारदात होने का आरोप लगा रही है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले एक महीने में बीजेपी के चार नेताओं की हत्या को लेकर बीजेपी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का गुस्सा कांग्रेस सरकार पर फूट पड़ा है. बीजेपी नेताओं की लगातार हो रही नृशंस हत्या के विरोध में बीजेपी और भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने सोमवार देर शाम शहर में मशाल यात्रा निकाली, साथ ही प्रदेश में बढ़ रहे नक्सल हिंसा, हत्या, बलात्कार, लूटपाट, चाकूबाजी और अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर बस्तर के एसपी को ज्ञापन सौंपा, जगदलपुर शहर में निकाली गई इस मशाल रैली में बीजेपी के नेताओं के साथ बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के लोग शामिल हुए.

एक माह में नक्सलियों ने की बीजेपी के नेताओं की हत्या

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में पूरे छत्तीसगढ़ में लगातार अपराधिक  मामले बढ़ रहे हैं, यही नहीं बस्तर संभाग में नक्सलियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि बीजेपी नेताओं को टारगेट कर उन्हें घर में घुसकर उनकी हत्या कर रहे हैं, बीते 1 महीने में ही 3 बीजेपी नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी है, जबकि एक और नेता की भी संदिग्ध हालत में मौत हुई है, जिसको लेकर लगातार बीजेपी न्यायिक जांच की मांग कर रही है.

सरकार के संरक्षण में नक्सली हिंसा का आरोप 

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष का कहना है कि 1 महीने के भीतर बीजेपी के 4 नेताओ की हत्याएं हुए हैं. उन सब की सीबीआई जांच होनी चाहिए, राज्य सरकार के संरक्षण में ही नक्सली इस तरह के वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, और अंदरूनी क्षेत्रों में बीजेपी के कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं में भी भय का माहौल बना हुआ है, कानून- व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है ,वही बीजेपी के जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया कराने में भी सरकार रुचि नहीं ले रही है, जिसको लेकर बीजेपी के लोगों में काफी नाराजगी है, और नक्सल हिंसा के साथ बढ़ते अपराधों को लेकर आपराधिक तत्वों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग सरकार से की है.

बीजेपी के नेताओं  से गरम है प्रदेश की सियासत

गौरतलब है कि बीजेपी के नेताओं की नक्सलियों द्वारा हत्या को लेकर पूरे प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है और बीजेपी कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी हुई है, हालांकि बस्तर के कांग्रेसी नेता नक्सलवाद की वजह से कांग्रेस को भी काफी नुकसान होना बता रहे हैं, और बीजेपी शासनकाल के 15 सालों के मुकाबले कांग्रेस के इन 4 साल के कार्यकाल में बस्तर में  नक्सलवाद काफी बैकफुट पर होने का दावा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें :- Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर भड़की बीजेपी, कहा - रची जा रही साजिश, हटाई गई नेताओं की सुरक्षा, हत्याओं की हो न्यायिक जांच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: यूपी में सीएम योगी के आदेश के बाद एक्शन में अधिकारी, नूंह, रेवाणी, सोनीपत में अधिकारियों का दावा- सब ठीक
Live: यूपी में सीएम योगी के आदेश के बाद एक्शन में अधिकारी, नूंह, रेवाणी, सोनीपत में अधिकारियों का दावा- सब ठीक
Chhattisgarh News: अफीम की खेती करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने एक बार फिर पकड़ी तैयार फसल
छत्तीसगढ़: अफीम की खेती करने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने एक बार फिर पकड़ी तैयार फसल
राष्ट्रपति के बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM, 'ममता बनर्जी की सरकार...'
'ममता सरकार को खत्म कर देना चाहिए', राष्ट्रपति के बंगाल दौरे में प्रोटोकॉल उल्लंघन पर बोले छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता का खेत होने का दावा, सियासी घमासान शुरू
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता का खेत होने का दावा, सियासी घमासान शुरू

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
12000 KM की रेंज, 1 लाख टन पेलोड कपैसिटी... एक-दो नहीं ऐसे 30 हथियारों से ईरान में मची तबाही, जरा जाने लें इनकी ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
टी20 वर्ल्ड कप में किस्मत ने नहीं दिया साथ, एक भी मैच नहीं खेल पाए ये 5 खिलाड़ी
The Taj Story OTT Release: पांच महीने बाद ओटीटी पर रिलीज होगी परेश रावल की ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
ओटीटी पर रिलीज होने जा रही ‘द ताज स्टोरी’, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Burning Eyes Reasons: घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण
न्यूयॉर्क के मेयर को इफ्तार कराते हुए भावुक हुए शेफ विकास खन्ना, ममदानी के साथ किया पुराने दिनों को याद, वीडियो वायरल
न्यूयॉर्क के मेयर को इफ्तार कराते हुए भावुक हुए शेफ विकास खन्ना, ममदानी के साथ किया पुराने दिनों को याद
Embed widget