एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस पर भड़की बीजेपी, कहा - रची जा रही साजिश, हटाई गई नेताओं की सुरक्षा, हत्याओं की हो न्यायिक जांच

Chhattisgarh Politics: बस्तर के बीजेपी नेता केदार कश्यप ने आरोप लगाया कि हमारे नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है, साथ ही नेताओं की सुरक्षा भी हटा ली गई है.

छत्तीसगढ़ के बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पिछले सप्ताह भर से नक्सलियों का खूनी खेल जारी है और एक-एक कर अब तक तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं की नक्सलियों ने जान ले ली है. लगातार बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उन्हें जान से मारने के पीछे बीजेपी के नेता इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रहे हैं. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी आरोप लगाया है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को टारगेट कर उन्हें मारा जा रहा है और यह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र है, राज्य सरकार के संरक्षण में नक्सली बीजेपी के लोगों की हत्या कर रहे हैं.

वहीं बस्तर के बीजेपी नेता केदार कश्यप ने भी आरोप लगाया कि हमारे नेताओं को चिन्हाकित कर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, साथ ही नेताओं की सुरक्षा भी हटा ली गई है, इन हत्याओं की न्यायिक जांच की जानी चाहिए और नक्सलियों के टारगेट में रहने वाले सभी बीजेपी के नेताओं को सरकार की ओर से सुरक्षा दी जानी चाहिए.

तीन बीजेपी कार्यकर्ताओं को उतारा मौत के घाट

बस्तर में नक्सलियों ने सप्ताह भर में तीन बीजेपी नेताओं की हत्या की है जिनमें पहली वारदात को नक्सलियों ने बीजापुर में अंजाम दिया है जहां उसूर ब्लॉक के बीजेपी मंडल अध्यक्ष नीलकंठ ककेम के घर में घुसकर नक्सलियों ने धारदार हथियार से परिजनों के सामने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी और दूसरी घटना शुक्रवार की देर रात नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सागर साहू के घर में घुसकर नक्सलियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और वहीं तीसरी घटना शनिवार की रात नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के हितामेटा गांव के पूर्व सरपंच और बीजेपी  के सक्रिय नेता रामधर अलामी की हत्या कर दी.

 इन तीनों वारदात को नक्सलियों ने बीजेपी नेताओं के घर में घुसकर अंजाम दिया है, वहीं नक्सलियों के द्वारा इन वारदात के बाद प्रदेश में सियासत भी गरमाई हुई है और लगातार बीजेपी राज्य सरकार को इसके लिए दोषी ठहरा रही है. साथ ही इन तीनों घटनाओं की न्यायिक जांच की मांग कर रही है. इसके अलावा कुछ हफ्ते पहले बस्तर जिले के बास्तानार इलाके में भी बीजेपी जिला महामंत्री बुधराम करटम के भी मौत को भी हत्या की साजिश बताकर बीजेपी नेता इसकी जांच करने की मांग कर रहे है, हालांकि बस्तर पुलिस ने बीजेपी जिला महामंत्री के मौत को दुर्घटना बताया है,लेकिन मृतक के परिजनों के साथ बीजेपी के नेताओं ने इस घटना की दोबारा जांच करने की मांग की है.

इधर लगातार हो रहे इन वारदात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने भी बयान दिया था कि बीजेपी के नेताओं को चुन-चुन कर मारा जा रहा है और यह राज्य सरकार के संरक्षण में हो रहा है, वहीं बस्तर के दिग्गज बीजेपी  नेता केदार कश्यप ने भी आरोप लगाया है कि नक्सलियों को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त है, इसलिए इस तरह बीजेपी  नेताओं को निशाना बनाकर हत्या की जा रही है.

केदार कश्यप का कहना है कि अंदरूनी इलाकों में रहने वाले बीजेपी  के कई नेताओं की सुरक्षा हटा दी गई है, जिस वजह से नक्सली बेखौफ होकर घर में घुसकर बीजेपी नेताओं की हत्या कर रहे हैं, केदार कश्यप ने राज्य सरकार की पुलिस से नक्सलियों के टारगेट में रहने वाले बीजेपी  नेताओं को सुरक्षा देने की मांग की है.

हालांकि इन आरोपों को लेकर बस्तर के सांसद दीपक बैज ने पलटवार किया है. दीपक बैज का कहना है  कि बीजेपी नेताओं को नक्सली हिंसा पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है. बीजेपी के शासनकाल में हुए झीरम घाटी हमले में नक़्सलियों द्वारा कांग्रेस की एक पूरी पीढ़ी समाप्त कर दी गयी थी.

कई दिग्गज नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. बीजेपी  शासन के 15 सालों के मुकाबले बीते 4 साल में नक्सली वारदाते कम हुई है, लगातार सुरक्षा का वातावरण तैयार कर अंदरूनी गांव में विकास पहुंचाया जा रहा है, राज्य सरकार नक्सलियों को बैकफुट पर लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है.

बीजेपी ने की सुरक्षा देने की मांग

गौरतलब है कि इस साल नवंबर या दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी  ने बस्तर से ही चुनावी प्रचार का शंखनाद कर दिया है, बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में लगातार बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार कर रही है ,लेकिन जिस तरह से बीते सप्ताह भर में तीन बीजेपी  कार्यकर्ताओं की नक्सलियों ने हत्या की है ऐसे में बीजेपी के नेताओं के सामने चुनौती भी खड़ी हो गई है.

इस घटना के बाद से बीजेपी  के नेता अंदरूनी क्षेत्रों में रहने वाले और नक्सलियों के टारगेट में रहने वाले सभी बीजेपी  नेता और कार्यकर्ताओं को सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं. इधर पहले ही बस्तर संभाग में  विभिन्न राजनीतिक दलों के 100 से अधिक नेताओं की सुरक्षा के लिए 500 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है. जिसमें कई नेताओं को Y और Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है.

इसे भी पढ़ें:

रायपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में 10 हजार से ज्यादा नेताओं के जुटने की संभावना, पार्टी के लिए क्यों अहम है यह सम्मेलन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget