एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर के जंगल में मुठभेड़, 12 नक्सलियों को किया ढेर

Bijapur News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें उन्हें शनिवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है. यहां 10 से अधिक नक्सली मारे गए हैं.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल और नक्सली एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं. जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बीजापुर में शनिवार सुबह से ही सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है. सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है. सूत्रों की मानें तो इस फायरिंग में अभी तक कुल 12 नक्सलियों के जान जाने की खबर है.

ऐसी जानकारी सामने आई है कि नक्सलियों के इलाके में मौजूद होने की सूचना पर डीआरडी, एसटीएफ, कोबरा 2022 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की टीम गंगालूर और कोरचोली के जंगल के लिए रवाना हुई थी. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने माओवादियों के बड़े कैडर को जंगल में घेर रखा है. मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर IG सुंदरराज पी. ने की है.

सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने की फायरिंग

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों के जवान शनिवार सुबह जब गंगालूर के जंगलों में सर्चिंग के लिए निकले तो माओवादियों ने जवानों को देख उन पर फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने भी माओवादियों की फायरिंग का मुंह तोड़ जवाब दिया. बस्तर आईजी सुंदरराज  पी के मुताबिक मुठभेड़ अभी भी जारी है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा और माओवादियों को कितना नुकसान हुआ यह सर्च ऑपरेशन के बाद ही साफ हो सकेगा.

10 दिन पहले मुठभेड़ में हुए थे 16 नक्सली ढेर

इससे पहले 20-21 जनवरी को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में माओवादियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया गया था यह मुड़बीद करीब 80 घंटे चली थी जिसमें 16 नक्सली मारे गए थे, मरने वालों में इनामी नक्सली थे उनमें से 12 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख का इनाम घोषित था. मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी का मेम्बर और 1 करोड़ का इनामी नक्सली चलपति भी शामिल था.

छत्तीसगढ़ में अब तक लगभग 950 नक्सलियों का सरेंडर

एक तरफ जहां मुठभेड़ में नक्सलियों का सफाया किया जा रहा है तो दूसरी तऱफ प्रभावित इलाकों में कई नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है. इनमें से कुछ पर कई लाख का इनाम घोषित थे. अकेले बस्तर संभाग में ही दो दिनों के भीतर 43 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. नारायणपुर जिले में 27 और सुकमा जिले में 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है.   

(विनीत पाठक की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें - गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, आशिक ने चित्रकूट वॉटरफॉल से लगा दी छलांग, मछवारे ने बचाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget