एक्सप्लोरर

गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, आशिक ने चित्रकूट वॉटरफॉल से लगा दी छलांग, मछवारे ने बचाई जान

Chitrakoot News: छत्तीसगढ़ के चित्रकूट वॉटरफॉल से एक युवक ने ब्रेकअप के बाद आत्महत्या का प्रयास किया. मौके पर मौजूद मछुआरे ने युवक को बचा लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के चित्रकूट वॉटरफॉल से एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया. बताया जा रहा है की गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने से दुखी युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया था लेकिन मौके पर मौजूद एक मछुआरे ने वक़्त रहते युवक को बचा लिया. इस दौरान वहां मौजूद लोग युवक को नीचे छलांग ना लगाने के लिए समझाइश भी दे रहे थे लेकिन युवक ने किसी को सुने बिना ही वाटरफॉल से छलांग लगा दी. इस दौरान वहाँ मौजूद पर्यटकों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक युवक का नाम भीम कुमार यादव है को की नारायणपुर जिले के कनहार गांव का रहने वाला है. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि युवक का एक युवती से पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन पिछले दिनों युवती ने अचानक ब्रेकअप कर लिया. जिसके बाद से युवक डिप्रेशन में था. 29 जनवरी को युवक अपने दोस्तों के साथ चित्रकोट आया था . जहां उसने आत्मघाती कदम उठा लिया. पुलिस ने युवक को समझाइश देख छोड़ दिया है.

पर्यटकों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जब युवक ने चित्रकोट वाटरफॉल से छलांग लगाई उस वक्त वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने का भरसक प्रयास किया. लेकिन इसके बावजूद युवक ने आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी. हालांकि छलांग लगाने के बाद युवक पानी में तैरने लगा और पास ही मौजूद मछुआरे ने अपनी नाव से युवक को सहारा दे उसकी जान बचा ली . इस घटना का वीडियो घटनास्थल पर मौजूद पर्यटकों ने बना लिया था . जो कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इससे पहले भी कई लोग कर चुके है आत्महत्या
यह पहली घटना नहीं है जब किसी ने चित्रकोट वाटरफॉल से कूद कर जान देने की कोशिश की है . इससे पहले भी दंतेवाड़ा के दो युवक इस वॉटरफॉल से कूद कर अपनी जान दे चुके हैं . वहीं कुछ महीने पहले ही एक युवती ने भी यहां से छलांग लगा दी थी. जानकारी के मुताबिक दो दिन तक युवती की तलाश की गई और उसके बाद उसकी लाश बरामद हुई थी.

छत्तीसगढ़ से विनीत पाठक की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल मोर्चे पर सफलता, कांकेर में 32 लाख के इनामी माओवादियों ने किया सरेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget