एक्सप्लोरर

घर पर CBI रेड के बाद भूपेश की पहली प्रतिक्रिया, 'पीएम मोदी के भाषण का कंटेंट...'

Bhupesh Baghel News: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर सीबीआई ने छापा मारा. भूपेश बघेल ने इसे BJP की राजनीतिक चाल बताते हुए कहा कि पीएम मोदी के भाषण का कंटेंट तैयार हो रहा है.

Bhupesh Baghel on CBI Raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पर एक बार फिर सीबीआई रेड हुई. महादेव ऑनलाइन सट्टा एप के में सीबीआई ने एक्शन लेते हुए बुधवार (26 मार्च) को छत्तीसगढ़, भोपला, कोलकाता और दिल्ली में एकसाथ 60 जगहों पर रेड की थी. इसी कड़ी में सुबह करीब 5.30 बजे सीबीआई की एक टीम रायपुर में भूपेश बघेल के आवास पर पहुंची.

इसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी. उन्होंने बीजेपी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए लिखा, "CBI घर से चली गई है. प्रधानमंत्री का आगामी 30 तारीख को छत्तीसगढ़ में आगमन हो रहा है. इसलिए इन रेड के जरिए प्रधानमंत्री के भाषण का 'कंटेंट' तैयार किया जा रहा है."

इससे पहले, बुधवार की सुबह जब सीबीआई की टीम भूपेश बघेल के निवास पर पहुंची थी, तब भी कांग्रेस नेता के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी गई थी. पोस्ट में लिखा था, "अब CBI आई है. आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली AICC की बैठक के लिए गठित 'ड्राफ़्टिंग कमेटी' की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है. उससे पूर्व ही CBI रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है."

क्या बोले टीएस सिंह देव?
छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव ने इस सीबीआई रेड की निंदा करते हुए कहा कि जांच एजेंसियां भूपेश बघेल को परेशान कर रही हैं. उन्होंने दावा किया कि यह केवल भूपेश बघेल की छवि खराब करने की साजिश है और बीजेपी की नाकाम कोशिशें अब तक जारी हैं. टीएस सिंह देव ने विष्णु देव साय सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की बीजेपी सरकार राज्य पर शासन करने में असमर्थ है, इसलिए जनता का ध्यान मुख्य मुद्दों से हटाने के तमाम प्रयास कर रही है. 

यह भी पढ़ें: भूपेश बघेल के घर पर CBI की कार्रवाई जारी, बाहर नारेबाजी, CM विष्णु देव साय क्या बोले?

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान निमिषा ने राजनीति, क्राइम, पॉलिटिकल एनालिसिस और इलेक्शन रीसर्च पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी लाइव में स्टेट्स सेक्शन में बतौर शिफ्ट हेड अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा इतिहास और साहित्य की किताबों में रुचि रखती हैं और खबरों से हटकर भी लिखना पसंद करती हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget