एक्सप्लोरर

बीजेपी के गढ़ से भूपेश बघेल ने दाखिल किया नामांकन, राजनांदगांव में दिलचस्प होगा मुकाबला

Chhattisgarh Lok Sabha Elections: राजनांदगांव लोकसभा सीट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनावी मैदान में हैं तो वहीं बीजेपी ने इस सीट पर वर्तमान सांसद संतोष पांडे पर भरोसा जताया है.

Bhupesh Baghel Files Nomination: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने मंगलवार (2 अप्रैल) को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और जिले के कांग्रेस विधायक भी मौजूद रहे. लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव सीट पर मतदान होना है. 

बता दें कि राजनांदगांव लोकसभा सीट (Rajnandgaon Lok Sabha Seat) पर सीधा मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है. कांग्रेस से पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनावी मैदान में हैं तो वहीं बीजेपी ने राजनांदगांव सीट से वर्तमान सांसद संतोष पांडे को दोबारा चुनावी मैदान में उतारा है.

भूपेश बघेल ने नामांकन के बाद बोला बीजेपी पर हमला

राजनांदगांव लोकसभा सीट से मंगलवार को नामांकन के दौरान भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आईटी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया है. डेढ़ महीने तक हमें परेशान करते रहे. राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित हमारे नेता परेशान रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतंत्र में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रही है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 384 प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर कहा कि ईवीएम हैकिंग को रोकने के उपाय में निर्वाचन आयोग की प्रश्नोंत्तरी में इसका उल्लेख है कि 384 प्रत्याशी होने पर बैलेट पेपर से चुनाव होगा, इस बात को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है.

राजनांदगांव लोकसभा सीट बीजेपी का गढ़?

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव लोकसभा सीट को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. बीजेपी के इसी गढ़ को भेदने के लिए इस बार कांग्रेस ने बड़ा दाव चलते हुए इस लोकसभा सीट से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को चुनावी मैदान में उतारा है. ऐसे में इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है. 

(जेपी त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

Chhattisgarh News: लोकसभा चुनाव से पहले बस्तर में गरमाया धर्मांतरण का मुद्दा, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget