एक्सप्लोरर

Bastar: ट्रांसजेंडर वर्ग का ऐतिहासिक दिन, पहली बार जवानों के साथ गणतंत्र दिवस परेड में हुए शामिल

Chhattisgarh: इन्हें अब ट्रेनिंग देने के बाद जल्द ही नक्सल मोर्चे पर भी तैनात किया जाएगा. संभाग से कुल 9 ट्रांसजेंडर बस्तर फाइटर्स फोर्स में चयनित हुए हैं, सीएम ने इन्हें सम्मानित भी किया.

Bastar Fighters: ट्रांसजेंडर वर्ग के लोगों में उस वक्त खुशी की लहर दौड़ गई. जब इन्हीं में से कुछ थर्ड जेंडर बस्तर फाइटर्स में चयन होकर इतिहास में पहली बार खाकी वर्दी और हाथों में बंदूक लेकर गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने परेड में शामिल हुए. इन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी. दरअसल 26 जनवरी के मौके पर जगदलपुर शहर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने ध्वजारोहण किया और जिसके बाद जवानों ने मार्च पास्ट किया. इस मार्च पास्ट में पहली बार ट्रांसजेंडर ने भी जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर परेड किया. दरअसल हाल ही में बस्तर संभाग से कुल 9 ट्रांसजेंडर बस्तर फाइटर्स फोर्स में चयनित हुए हैं.

बस्तर फाइटर्स में भर्ती हुई, यह सभी बस्तर के अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं. जगदलपुर शहर की रहने वाली दिव्या ने बताया कि उन्हें राजधानी रायपुर माना में ट्रेनिंग दी गयी, जिसके बाद उनकी तैनाती होने से पहले लाल बाग मैदान में परेड में शामिल किया गया. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए सबसे बड़ा अचीवमेंट था और अपने आप को साबित करने का सुनहरा मौका था. उन्होंने कहा कि हम कभी नहीं सोचते थे कि हम भी वर्दी पहनेंगे और जवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर परेड करेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री के सामने परेड कर उन्हें काफी गर्व महसूस हो रहा है.

समाज में जाएगा सकारात्मक संदेश

बस्तर के आईजी  सुंदरराज पी ने कहा कि सिर्फ बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पहली बार थर्ड जेंडर की फोर्स में भर्ती की गई है और इन्हें 26 जनवरी को हुए परेड में शामिल किया गया. आईजी का कहना है कि इससे समाज में सकारात्मक सोच का संदेश जाएगा और उनके प्रति लोगों का सम्मान भी बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि इन्हें अब ट्रेनिंग देने के बाद जल्द ही नक्सल मोर्चे पर भी तैनात किया जाएगा. वहीं पहली बार इस परेड में शामिल हुए ट्रांसजेंडरों को बकायदा मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया और उनका हौसला अफजाई भी किया. दरअसल बस्तर फाइटर्स आरक्षक भर्ती में बस्तर संभाग के सातों जिलों से कुल 2100 लोगों का चयन हुआ.

इनमें से बस्तर संभाग के अलग-अलग जिलों में रहने वाले 9 ट्रांसजेंडर्स ने बकायदा फिजिकल टेस्ट की परीक्षाओं को पास करने के बाद लिखित परीक्षा भी पास किया. अब ये अपनी मेहनत और हुनर से बस्तर फाइटर्स में सेलेक्ट होकर देश की सेवा के लिए अपनी भागीदारी दे रहे हैं. इस परेड में शामिल हुए 6 थर्ड जेंडर ने इस पल को काफी महत्वपूर्ण पल बताया और साथ ही यह भी कहा कि उनके पूरे समाज के लोगों में काफी खुशी का माहौल है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh News: गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ में किसानों ने निकाली तिरंगा ट्रैक्टर रैली, केंद्र सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget