एक्सप्लोरर

Bastar News: नक्सलियों ने पुलिस जवान को उतारा मौत के घाट, एक सप्ताह में हुईं चार बड़ी वारदात

Naxalities News: बस्तर संभाग में नक्सलियों का उत्पात जारी है. बीजापुर में सरेंडर नक्सली की हत्या के बाद सुकमा में पुलिस जवान को मौत के घाट उतार दिया. नक्सलियों ने घटना जवान के गांव में की.

Murder of Assistant Constable in Sukma: छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली ग्रामीण और पुलिस जवानों की लगातार हत्या कर रहे हैं. बीजापुर में एक सरेंडर नक्सली की भरे बाजार में हत्या करने के बाद सुकमा में एक सहायक आरक्षक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. सहायक आरक्षक सुकमा पुलिस लाइन में पदस्थ था. बताया जा रहा है कि जवान को उसी के गांव में मारा गया है. वारदात शनिवार-रविवार देर रात की है.  रविवार को हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया.

जवान के गांव में नक्सलियों ने की वारदात

सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने बताया कि सहायक आरक्षक लखेश्वर नाग अपने गांव बोदारास गया हुआ था. नक्सलियों को लखेश्वर के गांव आने की जानकारी पहले ही लग गई थी. इसलिए करीब 5 से 7 की संख्या में नक्सली गांव के ही आसपास रेकी करने लगे. सहायक आरक्षक के गांव पहुंचने पर नक्सलियों ने मौका देखते ही पकड़ लिया और फिर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने शव को गांव में ही फेंक दिया था. आज सुबह हत्या की जानकारी पुलिस को मिली. कुकानार थाना के प्रभारी समेत अन्य जवान भी मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है.

Chhattisgarh News: बिजली संकट के बीच राजस्थान को राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने कोयला खनन की दी अनुमति

1 सप्ताह में 4 बड़ी घटना को दिया अंजाम

दरअसल, 23 मार्च से 29 मार्च तक माओवादी साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह मना रहे हैं. साम्राज्यवाद विरोधी सप्ताह के पहले दिन से ही नक्सलियों का बस्तर संभाग में अलग-अलग जगहों पर वारदात को अंजाम देने का सिलसिला जारी है. नक्सलियों ने नारायणपुर में सड़क काट दी, बीजापुर में वाहन को आग के हवाले कर दिया, दंतेवाड़ा में हिरोली गांव के सरपंच की हत्या कर दी, सरेंडर नक्सली को मौत के घाट उतारने के बाद अब सुकमा में सहायक आरक्षक की हत्या. फिलहाल सभी जिलों में पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है.

Chhattisgarh News: इस बीमारी की वजह से दांत पीले और शरीर की हड्डी हो जाती है टेढ़ी, जानें- कैसे करें बचाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: कभी 500 रुपये रिश्वत देना लगा था बुरा, अब ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
छत्तीसगढ़: बालोद में मुंबई की महिला बाइक राइडर की मौत, सड़क हादसे में गई जान
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी
GeM अवॉर्ड से सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़, खरीद में 113% की बढ़ोतरी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget