एक्सप्लोरर

Bastar: जवानों को स्पाइक होल में इस तरह फंसाते हैं नक्सली, बस्तर में अब तक पहुंचा चुके हैं बड़ा नुकसान

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के बस्तर रीजन में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में हिस्सा ले रहे सुरक्षा बलों के लिए स्पाइक होल मुसीबत बनते जा रहे हैं. ये स्पाइक होल उनके लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं.

Bastar News: बस्तर में बीते 40 वर्षों से नक्सलियों (Naxalites) और पुलिस के जवानों के बीच जंग चल रही है. नक्सली गुरिल्ला युद्ध रणनीति के तहत घात लगाकर जवानों पर हमला करते हैं. पिछले कुछ सालों से यह भी देखा जा रहा है कि नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए तरह-तरह के घातक तरीके अपनाते हैं और इनमें से एक घातक हथियार है बूबी ट्रैप या स्पाइक होल (Spik Hole). बस्तर के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खासकर माढ़ इलाके और घने जंगलों की कच्ची सड़कों और पगडंडियों में बूबी ट्रैप का नक्सली इस्तेमाल कर रहे हैं, और इस बूबी ट्रैप (Booby Trap) से जवानों को काफी नुकसान भी पहुंचा है.

नक्सली बूबी ट्रैप इसलिए बनाते हैं ताकि अंदरूनी क्षेत्र में गश्त पर निकले जवान आसानी से इसकी चपेट में आ जाएं और उन्हें नुकसान पहुंचे. स्पाइक होल में नक्सली लोहे के पुराने छड़, रॉड और बांस को छीलकर रखते हैं. ऊपर से इसे झाड़, पत्तों से या फिर छोटे-छोटे पेड़ के डंगालो से या बांस की बनी चटाई से ढंक देते हैं. इस ट्रैप को कई बार जवान भांप नहीं पाते और जैसे ही जवानों का पैर इस स्पाइक होल में फंसता है तो नुकीले छड़ जवानों के पैर और शरीर में बुरी तरह से घुस जाते हैं. इस स्पाइक होल में फंसकर कई जवान बुरी तरह से लहूलुहान हुए हैं और जिनमें कुछ जवानों का इलाज अभी भी जारी है.

5 से अधिक जवानों की गई है जान
नक्सलियों के लिए जवानों को नुकसान पहुंचाने का यह काफी आसान तरीका होता है तो वहीं जवानों के लिए काफी घातक साबित होता है. केवल जवान ही नहीं बल्कि आम जनता और मवेशी भी इस बूबी ट्रैप के चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो जाते हैं और कई मवेशियों की जान भी गई है. कुछ ग्रामीणों की भी इस बूबी ट्रैप की चपेट में आने की वजह से मौत भी हो गई है. बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि पिछले 2 वर्षों में नक्सलियों द्वारा घने जंगलों के बीच और कच्ची सड़कों के अलावा पगडंडियो में बनाए जाने वाले इस स्पाइक होल के चपेट में आकर 40 से अधिक जवान बुरी तरह से घायल हुए हैं जबकि 5 से ज्यादा जवानों की जान गई है.

इन लोगों से मिलती है स्पाइक होल पहचानने में मदद
सुंदरराज पी ने कहा कि नक्सलियों के इस बूबी ट्रैप से आम ग्रामीणों को भी काफी नुकसान पहुंचता है. फिलहाल आईजी का कहना है कि बीते कुछ सालों से जवान अंदरूनी क्षेत्रों में बूबी ट्रैप से बचने के लिए सावधानी रख रहे हैं. साथ ही इन क्षेत्रों में गश्त करते वक्त जवानों द्वारा खास सतर्कता भी बरती जा रही है. जिन नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है उनकी मदद से भी इस बूबी ट्रैप या स्पाइक होल को पहचानने में आसानी होती है.

ये भी पढ़ें- Bastar: वन विभाग की उदासीनता, विलुप्त होने की कगार पर 300 प्रकार के वन औषधि, कई औषधालय बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, बाल- बाल बची जान, 5 घायल
छत्तीसगढ़: मंत्री केदार कश्यप के काफिले का एक्सीडेंट, बाल- बाल बची जान, 5 घायल
CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
CM साय का ग्लोबल मंच से संदेश, छत्तीसगढ़ में 8 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
रायपुर: नकली नोट को असली बनाने का झांसा देने वाली गैंग का पर्दाफाश, 4 करोड़ कैश बरामद
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी
बिलासपुर: महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी, अब होगी रिकवरी

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget