एक्सप्लोरर

Bastar Rain: बस्तर में फिर आफत की बारिश, टूटा पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Bastar Weather: संभाग के चार जिलों में जोरदार बारिश हो रही है. मौसम विज्ञानियों ने अभी अगले कुछ दिनों तक बारिश का मौसम रहने की बात कही है, हालांकि अभी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) में इस साल रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है. झमाझम बारिश (Heavy Rain) ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. शनिवार को जिले में पूरे दिन घने बादल छाए रहे, मगर बारिश नहीं हुई. लेकिन आज बस्तर में झमाझम बारिश हो रही है. कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अचानक हुई तेज बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. 

संभाग के चार जिलों में बारिश का कहर
बस्तर जिले में ही नहीं बल्कि संभाग के 4 जिलों में झमाझम बारिश का कहर देखा जा रहा है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने ऊपरी चक्रीय चक्रवात में कमदाब होने के चलते अभी भी समुद्र तल से ऊंचे क्षेत्रों के कई इलाकों में बारिश हो रही है. अमूमन मध्य सितंबर में मॉनसून की विदाई हो जाती है लेकिन बस्तर संभाग अभी भी पानी से सराबोर नजर आ रहा है. ताजा हालातों के मद्देनजर मौसम विज्ञानियों ने अभी अगले कुछ दिनों तक बारिश का मौसम रहने की बात कही है.

बाढ़ प्रभावितों की बढ़ी मुश्किलें
वहीं, मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि फिलहाल बारिश को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन कई स्थानों में भारी बारिश होने के संकेत जरूर बने हुए हैं. उन्होंने बताया कि इस बार बस्तर संभाग में और खासकर बीजापुर जिले में  रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई है और इस बारिश ने जमकर तबाही भी मचाई है. इधर पिछले तीन-चार दिनों से मौसम खुलने से बाढ़  प्रभावितों को राहत जरूर मिली थी, लेकिन अब फिर से उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. बस्तर जिले में आम जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है.

यह भी पढ़ें:

Bastar News: जगदलपुर में लगी प्रदेश की पहली रिवर्स वेंडिंग मशीन, प्लास्टिक बोतल और कचरा लाने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन

Chhattisgarh Congress ने Rahul Gandhi को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित, PCC चीफ बदलने पर हुआ ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
नारी शक्ति पर साय सरकार का भरोसा, छत्तीसगढ़ के 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
दीपक महस्के को BJP ने दी सोशल मीडिया कन्वीनर की जिम्मेदारी, CM साय ने दी बधाई
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
बगिया के खेत में उतरे CM साय, बैलों संग चलाया हल, किए पुराने दिन याद
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget