एक्सप्लोरर

Bastar: धर्मांतरण को लेकर बिगड़े माहौल के बीच बस्तर आईजी ने लोगों से की शांति की अपील, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Chhattisgarh News: बस्तर आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद के बाद अब स्थिति कंट्रोल में है और आम जन जीवन भी सामान्य हो गया है.

Bastar News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण को लेकर बीते कुछ दिनों से बवाल मचा हुआ है और नारायणपुर में पिछले कुछ दिनों से तनावपूर्ण स्थिति का माहौल बना हुआ है. इस वजह से प्रशासन ने पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी किया है और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती भी की है. वहीं बस्तर के आईजी ने जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है. वहीं सोशल मीडिया में धर्मांतरण को लेकर भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं. 

अधिकारियों को दिये गए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

आईजी का कहना है कि फिलहाल नारायणपुर में स्थिति कंट्रोल में है और संभाग के अन्य 6 जिलों के एसपी और कलेक्टर को भी अपने-अपने जिलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की जनता से अपील करने के निर्देश दिए हैं. वहीं राज्य सरकार ने भी बस्तर संभाग के सभी कलेक्टर और एसपी को अपने-अपने जिलों में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विशेष ध्यान देने को कहा है. नारायणपुर में हुए दो समुदाय के बीच विवाद के बाद इस तरह के अलर्ट पूरे जिले भर में जारी किए गए हैं, और पुलिस बल को भी पूरी तरह से संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद रहने को कहा गया है.

विवाद के बाद स्थिति अभी कंट्रोल में- बस्तर आईजी
बस्तर आईजी सुंदरराज पी का कहना है कि नारायणपुर में हुए धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद के बाद अब स्थिति पुलिस के कंट्रोल में है और आम जन जीवन भी सामान्य हो गया है, हालांकि अभी भी बड़ी संख्या में अंदरूनी गांव में पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और अधिकारियों को भी इस मामले में खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं उन्होंने बताया कि नारायणपुर के अलावा कांकेर, कोंडागांव, सुकमा बीजापुर और बस्तर में भी एसपी-कलेक्टर को अपने-अपने जिलों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी तरह का माहौल बिगड़ने नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं.

धर्मांतरण को लेकर बस्तर में फैला तनाव
 दरअसल बस्तर में इन दिनों आरक्षण और नक्सलवाद के बाद धर्मांतरण का मुद्दा छाया हुआ है. नारायणपुर में जिस तरह के हालात देखने को मिले हैं ऐसे में बस्तर पुलिस ने बस्तर संभाग के सभी 7 जिलों में अलर्ट जारी किया है, साथ ही वहां की जनता से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

यह भी पढ़ें:

Durg News: मल्टीनेशनल कंपनियों को टक्कर दे रहा महिलाओं द्वारा तैयार किया गोबर पेंट, जानें क्या है इसकी खासियत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
दशहरा पर IPS अंकिता शर्मा ने AK-47 से कई राउंड किए फायर, वायरल हुआ वीडियो
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
छत्तीसगढ़ में बनेगी पहली कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकाई, लोगों को मिलेगा रोजगार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा
छत्तीसगढ़ रेप डबल मर्डर केस: 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद की सजा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget