एक्सप्लोरर

Bastar News: एकलव्य विद्यालय के आदिवासी छात्रों ने सड़क पर दिया धरना, स्कूल पर आरोप- भूखे सोने पर मजबूर बच्चे

Bastar Eklavya Adarsh School: एकलव्य आदर्श विद्यालय सह आश्रम के बच्चों के लिए हर साल करोड़ों रुपये का बजट जारी किया जाता है. इसके बावजूद, आदिवासी छात्रों को ना भरपेट भोजन मिल रहा है न बेहतर खाना. 

Bastar News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय के आदिवासी छात्रों ने हॉस्टल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. इसी के साथ बच्चे मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गए और कई घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. छात्रों का कहना है कि वे बीते लंबे समय से हॉस्टल के अधीक्षक की प्रताड़ना का शिकार हो रहे हैं. उन्हें  एकलव्य आदर्श विद्यालय सह हॉस्टल में घटिया भोजन परोसने के साथ भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा है. कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई न होता देख सोमवार को छात्रों ने धरमपुरा मार्ग पर धरना प्रदर्शन किया. 

हॉस्टल अधीक्षक और स्टाफ को हटाने की मांग पर अड़े छात्रों के पास खुद आदिवासी विकास विभाग के संयुक्त संचालक अमित भाटिया पहुंचे और शाम तक सभी व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया. साथ ही, कलेक्टर से शिकायत के बाद तत्काल प्रभाव से एकलव्य आदर्श विद्यालय के अधीक्षक पदलाम सिंह बैश और विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मिलाप सिंह ठाकुर को पद से हटाया गया और संयुक्त संचालक ने जल्द ही बच्चों की शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई की बात कही है. 

छात्रों ने लगाया दूषित भोजन खिलाने का आरोप
दरअसल, शहर के धरमपुरा में दरभा ब्लॉक के छिंदवाड़ा एकलव्य आदर्श विद्यालय का संचालन आदिवासी विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है. इस एकलव्य आदर्श विद्यालय सह आश्रम में बस्तर जिले के दरभा ब्लॉक के सुदूर अंचलों में रहने वाले आदिवासी छात्र अध्यनरत हैं. इन छात्रों में ऐसे कई बच्चे हैं जो नक्सल पीड़ित परिवार से हैं. छात्रों की शिकायत है कि लंबे समय से उन्हें घटिया क्वॉलिटी का भोजन परोसा जा रहा है. सुबह का नाश्ता नहीं मिलता, साथ ही जानबूझकर कम भोजन बनाया जाता है और वह भोजन भी खाने लायक भी नहीं होता.

कई बार हॉस्टल अधीक्षक से शिकायत की गई लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया. इसके बाद छात्रों ने इस आदर्श विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य से भी शिकायत की, लेकिन उन्होंने भी आश्वासन देने के अलावा कुछ नहीं किया. इसके चलते छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा और सोमवार को इस एकलव्य आदर्श विद्यालय के सभी छात्र धरमपुरा के मुख्य मार्ग पर सड़क पर धरने पर बैठ गए. 

विरोध करने पर टीसी काटने की मिलती है धमकी
छात्रों ने आदिवासी विकास विभाग के संयुक्त संचालक को बताया कि वह काफी लंबे समय से खराब खाने से परेशान हैं. हॉस्टल अधीक्षक अधिकारियों को शिकायत करने पर टीसी काट देने की धमकी देता है. इसके अलावा, बच्चे कई बार भूखे पेट सोने को मजबूर होते हैं. न समय पर नाश्ता मिलता है ना भर पेट खाना. 

इन सब शिकायतों के बाद तुरंत संयुक्त संचालक अमित भाटिया ने इस मामले की पूरी जांच कर हॉस्टल के अधीक्षक और विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. साथ ही पूरा स्टाफ बदलने का भी छात्रों को आश्वासन दिया. इसके बाद छात्रों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया.

नए अधीक्षक की नियुक्ति
अमित भाटिया का कहना है कि आदिवासी विभाग के पास संसाधनों की कमी नहीं है. प्रारंभिक जांच में हॉस्टल स्तर पर प्रबंधन की गलती नजर आ रही है. हालांकि, इससे पहले बच्चों ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी लेकिन अब शिकायत मिलने के बाद तत्काल प्रभाव से बस्तर कलेक्टर को इसकी जानकारी दे दी गई है. एकलव्य आदर्श विद्यालय के हॉस्टल अधीक्षक और प्रभारी प्राचार्य को भी तत्काल रूप से निष्कासित कर दिया गया है. उनके स्थान पर नए प्रभारी प्राचार्य और हॉस्टल अधीक्षक को रखा गया है. 

अमित भाटिया ने कहा कि सभी छात्रों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके आधार पर हॉस्टल अधीक्षक पदलाम सिंह बैश  और प्रभारी प्राचार्य मिलाप सिंह ठाकुर के खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी.

हॉस्टल में अनियमितता की शिकायत
गौरतलब है कि बस्तर के सुदूर अंचलों में रहने वाले आदिवासी स्कूली छात्रों के लिए बेहतर शिक्षा और उनके उत्थान के लिए आदिवासी विकास विभाग के द्वारा जिले में बड़ी संख्या में आश्रम का संचालन किया जा रहा है. साथ ही एकलव्य आदर्श विद्यालय सह आश्रम में इन बच्चों के लिए हर साल करोड़ों रुपये का बजट जारी किया जाता है. इसके बावजूद, आदिवासी छात्रों को ना भरपेट भोजन मिलता है और न ही बेहतर खाना. 

जगदलपुर शहर में ही एकलव्य आदर्श विद्यालय में इतनी अनियमितता देखने को मिली. ऐसे में जिले में संचालित अन्य सरकारी आश्रम की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. फिलहाल अधिकारी जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election: राज्यसभा के लिए BJP ने छत्तीसगढ़ से किया कैंडिडेट के नाम का एलान, जानें- किसे भेजेगी राज्यसभा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़: पेंड्रा में ओवरटेक के चलते ट्रेलर की चपेट में आई स्कूटी, पिता-बेटे ने तोड़ा दम, मां गंभीर
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
छत्तीसगढ़ विधानसभा में गूंजा जल जीवन मिशन, विपक्ष ने सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी, देश का पहला मामला वाहन मालिक के पक्ष में, अब कंपनी को देनी होगी नई कार

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget