एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: राज्यसभा के लिए BJP ने छत्तीसगढ़ से किया कैंडिडेट के नाम का एलान, जानें- किसे भेजेगी राज्यसभा?

Rajya Sabha Election: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की पांच सीटें हैं. सरोज पांडे का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, बीजेपी ने इस सीट को भरने के लिए प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है.

Chhattisgarh BJP Rajya Sabha Candidate: हालिया दिनों में राज्यसभा में कई सदस्यों के कार्यकाल समाप्त हो गया है. इन सीटों को भरने के लिए बीजेपी ने प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है. इसमें बिहार के लिए दो प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई है. इसी तरह बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, हरियाणा के लिए एक और उत्तर प्रदेश के सात सीटों के लिए राज्यसभा के प्रत्याशियों के नामों एलान किया है. 

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की पांच सीटें हैं, जिनमें से एक सीट खाली हो गई है. राज्यसभा सांसद सरोज पांडे का कार्यकाल पूरा हो गया है. उनकी जगह पर बीजेपी ने गोंड आदिवासी राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा में बीजेपी के विधायकों की संख्या के मुताबिक उनका राज्यसभा जाना तय है. वर्तमान में प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों में से चार पर कांग्रेस के सदस्य हैं. 

कौन हैं राजा देवेंद्र प्रताप सिंह?
बीजेपी के द्वारा राजा देवेंद्र प्रताप सिंह राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सियासी गलियारों में उनके नाम की चर्चा तेज हो गई है. मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, राजा देवेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य हैं. वह लैलूंगा के गोंड आदिवासी राजा हैं. उनके पिता सुरेंद्र कुमार सिंह अविभाजित मध्य प्रदेश में कांग्रेस के विधायक थे. सुरेंद्र कुमार सिंह 1962 से 1967 और 1972 से 1990 तक लैलूंगा विधानसभा से कांग्रेस के विधायक रहे. बाद में वह 1996 से 2002 तक राज्यसभा सदस्य रहे हैं. 

वहीं अब राजा देवेंद्र प्रताप सिंह भी अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रहे हैं. उनका राज्यासभा सदस्य चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने पिता के उलट करीब बीस साल पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया था. उन्होंने बीजेपी पदाधिकारी के रुप में कई अहम पदों पर कार्य किया. साल 2005 से 2006 तक वह छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रहे. इसी तहर साल 2011 में अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सदस्य नियुक्त किया. वह वर्तमान में लैलूंगा जिला पंचायत सदस्तय के साथ रेलवे हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं. 

आदिवासी वोटर्स को साधने का प्लान
छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा भेजने के पीछे बीजेपी की आदिवासी वोटों पर पकड़ मजबूत बनाने के रूप में देखा जा रहा है. छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज की आबादी लगभग 78 लाख से अधिक यानी लगभग 30 फीसदी है. यही वजह है कि इसे ट्राइबेल स्टेट भी कहा जाता है. आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को राज्यसभा भेज कर बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व आदिवासी वोटर्स को साधने में लगा हैं. इसका बीजेपी को प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों फायदा भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Bijapur IED Blast: बीजापुर में गश्त कर रही सुरक्षाबलों की टीम IED की चपेट में आई, CRPF का एक जवान घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
नक्सलवाद किसने खत्म किया? छत्तीसगढ़ में मची श्रेय लेने की होड़, भूपेश बघेल के दावे पर CM साय का पलटवार
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार'
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा से जुड़ी बड़ी खबर: विधानसभा से पारित हुआ 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' अधिनियम-2026

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget