एक्सप्लोरर

Balrampur News: बलरामपुर में किसानों को बांटा गया मुआवजा, 26 साल पहले शुरू हुए बांध निर्माण से थे प्रभावित

Chhattisgarh News: बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरका में लगभग 26 साल पहले शुरू हुए बांध निर्माण में प्रभावित हुए किसानों को मुआवजा वितरण किया गया.

Balrampur Farmer News: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में बलरामपुर (Balrampur) जिले के राजपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुरका में लगभग 26 साल पहले शुरू हुए बांध निर्माण में प्रभावित हुए किसानों को आज बुधवार 7 सितंबर मुआवजा वितरण किया गया. 35 किसानों को लगभग 85 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया. इस कार्यक्रम में कुसमी विधायक चिंतामणि महराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और अपने हाथों से किसानों को मुआवजा का चेक वितरण किया. इस कार्यक्रम के दौरान जमकर बारिश हुई लेकिन अधिकारियों और विधायक ने भीगते हुए मुआवजा वितरण कार्य पूर्ण कराया.

2012 में बाध का काम हुआ था पूरा

दरअसल ग्राम पंचायत मुरका में बांध निर्माण का कार्य साल 2012 में पूर्ण हुआ था और इस डैम के बनने से हजारों हेक्टेयर में किसानों को कृषि कार्य में पानी सिंचाई का लाभ मिला. इस डैम के बनने से लगभग 500 किसान प्रभावित हुए और अब तक सभी किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका था. पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल जब बलरामपुर जिले के दौरे पर थे तो उन्होंने अधिकारियों को मुआवजा वितरण जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए थे.

सीएम के निर्देश पर जल संसाधन विभाग ने किसानों के मुआवजा का प्रकरण आनन-फानन में तैयार किया और आज बचे हुए 35 किसानों को लगभग 85 लाख रुपये मुआवजा वितरण किया गया. इस मुआवजा वितरण कार्यक्रम में ग्रामीणों को राशन कार्ड और स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण-पत्र का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश होने से विधायक चिंतामणि महराज ने कहा कि किसानों को मुआवजा मिलने से इंद्रदेव भी प्रसन्न हुए है, यह शुभ संकेत है.

बच्चों को जाति-प्रमाण पत्र भी दिया गया

संसदीय सचिव और विधायक चिंतामणि महराज ने बताया कि 35 कृषक थे और 84 लाख के लगभग राशि था. काफी लंबे समय से पेंडिंग था और कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने त्वरित कार्रवायी कर आज प्रभावितों को मुआवजा मिल गया. इसके साथ ही राशन कार्ड का भी वितरण हुआ और कुछ बच्चे जाति प्रमाण के लिए भी आये हुए थे, उन्हे जाति प्रमाण-पत्र दिया गया. अच्छा काम करने से सब खुश रहते हैं, काफी समय से मुआवजा नहीं मिला था. इतना दिन इंतजार के बाद मुआवजा मिला. उन्होंने मुआवजा वितरण कार्यक्रम के दौरान बारिश होने पर कहा कि इंद्रदेव भी आकर प्रसन्नता व्यक्त किए.

कलेक्टर विजय दयाराम ने बताया कि ग्राम पंचायत मुरका बांध का जलाशय का लगभग 35 किसान जो प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित थे उनका आज मुआवजा वितरण हुआ. लगभग 84 से 85 लाख रूपये का मुआवजा वितरण हुआ. बांध का निर्माण 2011-12 में पूर्ण हुआ था. उन्होंने कहा कि अलग-अलग समय में नीतियां बदली उसे ध्यान में रखते हुए फाइनल मुआवजा आज विधायक के मार्गदर्शन में उनके कर कमलों द्वारा दिया गया. अलग-अलग नीतियों के चलते और लगातार ट्रांसफर के चलते दिक्कत हुई थी. उन्होंने कहा कि इस विषय पर मुख्यमंत्री का भी निर्देश मिला था. इसे संज्ञान में लेते हुए मुआवजा वितरण का काम पूरा हुआ.

Chhattisgarh News: भूपेश सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का होगा आयोजन, इस उम्र के लोग होंगे शामिल

Bastar News: तालाब में नहाने गए दो मासूम सगे भाई-बहन की डूबकर मौत, गांव में पसरा मातम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
बंगाल में बरुईपुर रेप-हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, पुलिस का हथियार छीनकर की थी फायरिंग 
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget