एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Congress: अभी हार के जख्म भी न भरे और कांग्रेस को मिल रहे एक के बाद एक झटके, अब महंत राम सुंदर दास ने दिया इस्तीफा

Mahant Ram Sundar Das Resign: हाल ही में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रायपुर दक्षिण सीट से महंत राम सुंदर दास ने कांग्रेस के टिकट पर चुनावी ताल ठोकी थी. वो 67 हजार से ज्यादो वोट से चुनाव हारे.

Mahant Ram Sundar Das: विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार का जख्म अभी भरा भी नहीं है कि कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ में एक और झटका लगा है. महंत राम सुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. महंत सुंदर दास ने अपना इस्तीफा छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भेजा है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने महंत राम सुंदर दास को रायपुर दक्षिण सीट से उम्मीदवार बनाया था. हालांकि वो चुनाव हार गए. रायपुर दक्षिण सीट पर ये हार आम नहीं थी बल्कि ये वो सीट थी जहां कांग्रेस पूरे राज्य में सबसे ज्यादा मार्जिन से हारी थी. 

इस हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए महंत राम सुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने 12 दिसंबर को ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है. महंत सुंदर दास से पहले दिलीप षड़ंगी भी कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं. 

महंत राम सुंदर दास को अपने ही शिष्य से मिली करारी मात
महंत राम सुंदर दास ने रायपुर दक्षिण सीट से विधानसभा चुनाव में ताल ठोकी थी. हालांकि उन्हें उन्हीं के शिष्य और भारतीय जनता पार्टी के नेता बृजमोहन अग्रवाल के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. बृजमोहन अग्रवाल ने महंत राम सुंदर दास को 67 हजार 719 वोटों से हराया. महंत राम सुंदर दास को इस विधानसभा चुनाव में महज 41 हजार 544 वोट ही मिले. जबकि बृजमोहन अग्रवाल को 1 लाख 9 हजार 263 वोट मिले. 

राम सुंदर दास ने खुद को बताया चुनाव में हार का जिम्मेदार 

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख को पत्र लिखते हुए महंत राम सुंदर दास ने कहा, "कांग्रेस कमेटी और पदाधिकारियों ने बहुत विश्वास कर मुझे रायपुर दक्षिण विधानसभा का प्रत्याशी बनाया, लेकिन चुनाव परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहा और प्रदेश में सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से इस सीट पर पराजय हुई. इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं."

Chhattisgarh Opposition Leader: छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के विधायकों ने मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ा फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
छत्तीसगढ़: बस्तर के 92 ऐसे गांव, पहली बार फहराया जाएगा तिरंगा
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल
छत्तीसगढ़: IPS डांगी केस में हाईकोर्ट का नोटिस, जांच पर भी उठे सवाल

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget