एक्सप्लोरर

Chhattisgarh Opposition Leader: छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस के विधायकों ने मल्लिकार्जुन खरगे पर छोड़ा फैसला

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि पार्टी के नवनिर्वाचित सभी विधायकों ने विधायक दल के नेता को चुनने का सारा अधिकार पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दे दिया है.

Chhattisgarh News: कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक अजय माकन (Ajay Maken) ने बताया कि पार्टी के विधायक दल ने अपने नेता के चयन का अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) को दिया है. अजय माकन ने बुधवार को रायपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि पार्टी के राज्य कार्यालय राजीव भवन में बुधवार को पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक हुई.

अजय माकन ने आगे कहा कि कांग्रेस के नवनिर्वाचित सभी विधायक यहां इकट्ठे हुए, बैठक में सभी लोगों ने सर्वसम्मति से एक लाइन का प्रस्ताव पारित किया है. उन्होंने विधायक दल के नेता को चुनने का सारा अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को दे दिया है. माकन ने बताया कि बैठक में उनके साथ पार्टी की राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएम सिंहदेव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत और अन्य नेता भी मौजूद थे.

जल्द होगी विपक्ष के नेता के नाम की घोषणा
अजय माकन ने बताया कि बैठक में प्रस्ताव के बाद उन्होंने पार्टी के प्रत्येक विधायक से अलग से बात की और उनका विचार जाना और पूरी रिपोर्ट हम जल्द ही आलाकमान को सौंपेंगे. राज्य में पांच साल तक सत्ता में रहने के बाद इस चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है. चुनाव रिजल्ट के बाद पार्टी के विधायक दल की यह पहली बैठक थी. माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी विपक्ष के नेता के नाम की घोषणा करेगी.

इस बैठक में साल 2023 के विधानसभा में कांग्रेस को मिली करारी हार को लेकर भी मंथन किया गया. करीब दो घंटे से ज्यादा चली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में यह बैठक जिसमें शुरुआत में मीटिंग हुई उसके बाद चुनाव पर मंथन हुआ, लेकिन कांग्रेस विधायक दल पर कोई चर्चा नहीं हुई न ही नेता कौन होगा इसका फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ें-  Lok Sabha Elections: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक, दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ के AI मिशन को दी मंजूरी
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़: CGPSC परीक्षा में गड़बड़ी, 'बटन' और 'NEWS' ने भी पास किया एग्जाम!
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, गांवों के हर स्कूल में छात्राओं के लिए बनेंगे टॉयलेट

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget