एक्सप्लोरर

Bihar Election: बिहार चुनाव के लिए BSP ने शाहू जयंती पर भरी हुंकार, आकाश आनंद बोले- 'राज्य में मायावती...'

Bihar Election 2025: पटना में छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती समारोह के मौके पर बहुजन समाज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका. आकाश आनंद ने कहा कि हम बिहार में मायावती मॉडल लागू करेंगे.

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. गुरुवार को पटना में छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक और मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने चुनावी बिगुल फूंका. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार में भी मायावती का सुशासन मॉडल लागू किया जाएगा.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आकाश आनंद ने छत्रपति शाहूजी महाराज को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताते हुए कहा, 'शाहूजी वह पहले शासक थे, जिन्होंने 50 प्रतिशत आरक्षण लागू कर दलित-पिछड़ों को समाज में सम्मान दिलाया. उन्होंने जातिवाद, अंधविश्वास और महिला विरोधी सोच के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी."

उन्होंने कहा कि शाहूजी ने सिर्फ शासन नहीं किया बल्कि समाज को दिशा दी. यही वजह है कि उन्होंने बाबा साहेब अंबेडकर की उच्च शिक्षा का खर्च उठाकर एक नई परंपरा की शुरुआत की. आकाश आनंद ने कहा, "आज बिहार को फिर से ऐसे ही नेतृत्व की जरूरत है."

BSP का नारा- 'बदलाव बहुजन के हाथ'

अपने भाषण में आकाश आनंद ने उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बहन मायावती ने 4 बार मुख्यमंत्री बनकर बहुजन समाज के लिए शिक्षा, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचा. उन्होंने कहा कि हम वही मॉडल बिहार में भी लागू करेंगे, जो समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सशक्त बना सके.

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य की जनता अब पारंपरिक दलों से ऊब चुकी है और अब बदलाव की बागडोर बहुजन समाज के हाथ में आनी चाहिए.

समारोह में BSP के बिहार प्रभारी अनिल कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "बहन मायावती ने जो रास्ता दिखाया है, उस पर अडिग रहते हुए हम बाबा साहेब और शाहूजी महाराज के सपनों को बिहार में साकार करने के लिए संकल्पबद्ध हैं." उन्होंने कहा कि पार्टी ने चुनावी रणनीति तैयार कर ली है और जिलावार संगठन को मजबूती देने पर पूरा जोर दिया जा रहा है.

इस कार्यक्रम के जरिए BSP ने यह संकेत दे दिया कि वह आगामी चुनाव में केवल सांकेतिक भागीदारी नहीं बल्कि पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी. पार्टी बहुजन वोटबैंक को एकजुट कर खुद को सत्ता और विपक्ष के पारंपरिक चेहरों के विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने की रणनीति पर काम कर रही है. पटना से हुआ यह आगाज BSP के लिए केवल समारोह नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में बदलाव की एक खुली चुनौती भी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
अब तक चुप थे और अचानक से कैसे बढ़ गई भीड़? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच प्रशांत भूषण ने पूछा सवाल
अब तक चुप थे और अचानक से कैसे बढ़ गई भीड़? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच प्रशांत भूषण ने पूछा सवाल
दिल्ली पुलिस की रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी, अनशन पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, हाई अलर्ट
दिल्ली पुलिस की रोक के बीच संसद मार्च की तैयारी, अनशन पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, हाई अलर्ट

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget