एक्सप्लोरर

Punaura Dham: बिहार सरकार बनाएगी भव्य जानकी मंदिर, न्यास समिति ने शुरू किया काम, खर्च होने इतने करोड़ रुपये

Punaura Dham News: बिहार सरकार ने सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में मां सीता के भव्य जानकी मंदिर के लिए न्यास समिति बनाई है. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 9 सदस्यीय समिति मंदिर निर्माण और पुनर्विकास का काम देखेगी.

Sitamarhi Punaura Dham: बिहार सरकार सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम में मां सीता की जन्मस्थली पर भव्य जानकी मंदिर बनाएगी. इसके पुनर्विकास के लिए एक न्यास समिति बनाई है. यह समिति मुख्य सचिव की अध्यक्षता में काम करेगी और इसमें कुल 9 सदस्य होंगे. सरकार ने इसकी घोषणा गुरुवार को की.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, पुनौरा धाम में अयोध्या के राम मंदिर की तरह एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा. न्यास का नाम 'श्री जानकी जन्मभूमि पुनौरा धाम मंदिर न्यास समिति' रखा गया है. बयान में यह भी बताया गया कि यह समिति तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरू कर देगी, ताकि परियोजना को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके.

न्यास समिति में मुख्य सचिव अध्यक्ष होंगे, जबकि विकास आयुक्त उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे. सीतामढ़ी के जिलाधिकारी सचिव और उप विकास आयुक्त कोषाध्यक्ष होंगे. इसके अलावा, पुनौरा धाम मठ के महंत, पर्यटन, सड़क निर्माण, नगर विकास एवं आवास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और तिरहुत अनुमंडल के अनुमंडल आयुक्त भी समिति के सदस्य होंगे. न्यास के बैंक खाते का संचालन सचिव और कोषाध्यक्ष मिलकर करेंगे.

मंदिर का डिजाइन और बजट जारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 22 जून को जानकी मंदिर के अंतिम डिजाइन का अनावरण किया था. इस परियोजना के लिए राज्य मंत्रिमंडल ने पहले ही 120 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है. यह मंदिर पुनौरा धाम को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

पुनौरा धाम, सीतामढ़ी जिले से लगभग 5 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है. यह मां सीता की जन्मस्थली के रूप में प्रसिद्ध है. हर साल लाखों श्रद्धालु इस पवित्र स्थल पर दर्शन के लिए आते हैं. मंदिर के निर्माण और क्षेत्र के विकास से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी. मंदिर के विकास को लेकर स्थानीय लोगों में भी खुशी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मौसम ने दी राहत, कई इलाकों में बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में मौसम ने दी राहत, कई इलाकों में बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
परिसीमन विधेयक पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'लोगों को पता है कि यह...'
परिसीमन विधेयक पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, 'लोगों को पता है कि यह...'
यूपी में युवा बने आत्मनिर्भर! CM योगी आदित्यनाथ की योजना से खड़ा हुआ नया उद्यम मॉडल
यूपी में युवा बने आत्मनिर्भर! CM योगी आदित्यनाथ की योजना से खड़ा हुआ नया उद्यम मॉडल
यूपी पंचायत चुनाव में क्यों हो रही देरी? ओपी राजभर ने कर दिया बड़ा दावा, इन्हें बताया दोषी
यूपी पंचायत चुनाव में क्यों हो रही देरी? ओपी राजभर ने कर दिया बड़ा दावा, इन्हें बताया दोषी

वीडियोज

Bhooth Bangla Movie REVIEW: हंसी और हॉरर का कैसा है ये मिक्स?
Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर बोले राहुल गांधी- इस बिल को यही हराएंगे, बीजेपी को पता है नहीं होगा पास
महिला आरक्षण पर बोले राहुल गांधी- इस बिल को यही हराएंगे, बीजेपी को पता है नहीं होगा पास
दिल्ली में मौसम ने दी राहत, कई इलाकों में बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में मौसम ने दी राहत, कई इलाकों में बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'रामायण' में रावण बनना आसान नहीं, यश ने किया खुलासा, कॉस्ट्यूम को बताया भारी
'रामायण' में रावण बनना आसान नहीं, यश ने किया खुलासा, कॉस्ट्यूम को बताया भारी
इस बार स्टेडियम में क्यों नहीं दिख रहीं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा? MI से जीत के बाद किया पोस्ट
इस बार स्टेडियम में क्यों नहीं दिख रहीं पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा? MI से जीत के बाद किया पोस्ट
'ऐसा लगा माइकल जैक्शन का डांस देख लिया', संसद में राहुल गांधी के भाषण पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज
'ऐसा लगा माइकल जैक्शन का डांस देख लिया', संसद में राहुल गांधी के भाषण पर निशिकांत दुबे ने कसा तंज
Delimitation Bill: क्या राज्यसभा की ताकत पहले से कमजोर हो जाएगी? एक्सपर्ट्स से समझें लोकसभा की बढ़ती शक्ति का गणित
क्या पहले से कमजोर हो जाएगी राज्यसभा? एक्सपर्ट्स से समझें लोकसभा की बढ़ती शक्ति का गणित
अखिलेश यादव के सवाल पर बोले निशिकांत दुबे- कान पकड़कर माफी मांगने को तैयार
अखिलेश यादव के सवाल पर बोले निशिकांत दुबे- कान पकड़कर माफी मांगने को तैयार
Assembly Election 2026 Live: केरल में नतीजों से पहले ही CM पद को लेकर कांग्रेस में बड़ी गुटबाजी! सरकार बनीं तो कौन होगा मुख्यमंत्री
Live: केरल में नतीजों से पहले ही CM पद को लेकर कांग्रेस में बड़ी गुटबाजी! सरकार बनीं तो कौन होगा मुख्यमंत्री
Embed widget