एक्सप्लोरर

CM बघेल के तंज पर BJP नेता ओम माथुर बोले- 'जिस तरह राहुल गांधी ने पदयात्रा निकाली उसी तरह...'

Chhattisgarh Election 2023: ओम माथुर ने कहा कि बीजेपी पूरे बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों में मजबूत स्थिति में है, ऐसे में इस बार हमारी पार्टी छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनव जरूर जीतेगी.

Chhattisgarh  Election 2023 Date: राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी ओम माथुर इन दिनों बस्तर संभाग के दौरे पर हैं और बीते 4 दिनों से संभाग के सातों जिलों का दौरा कर विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक ले रहे हैं. बस्तर संभाग के 7 जिलों में कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद बुधवार को प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात की, इस दौरान उन्होंने उनके बस्तर दौरे को लेकर भूपेश बघेल द्वारा कसे गए तंज पर पलटवार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का स्वभाव ऐसा ही है, चुटकियां लेते रहना, मेरे बस्तर दौरे को लेकर भी मुख्यमंत्री ने बयान दिया है.

माथुर ने कहा कि मेरे बाद  मुख्यमंत्री भी बस्तर दौरे पर आ रहे हैं, ऐसे में उन्हें अपने बड़े नेताओं की तर्ज पर रायपुर से बस्तर पैदल यात्रा कर आना चाहिए, जिस तरह से राहुल गांधी ने पूरे भारत का भ्रमण पदयात्रा से किया उसी तरह मुख्यमंत्री को भी अपने प्रदेश के सभी जिलों का दौरा पैदल करना चाहिए.

माथुर के दौरे को लेकर सीएम भूपेश ने कही थी ये बात
ओम माथुर के बस्तर दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर तंज कसते हुए कहा सीएम बघेल ने कहा था कि ओम माथुर शायद सड़क मार्ग से दौरा नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उनके लिए बस्तर में हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है अब बुजुर्ग व्यक्ति को पार्टी के बड़े नेता ऐसे दौड़ाएंगे तो कैसे होगा. सीएम भूपेश ने कहा पुरंदेश्वरी जी चली गईं, जामवाल भी थक गए और अब एक बुजुर्ग व्यक्ति को लाए हैं. यहां तो बीजेपी साढ़े 4 साल में घर से बाहर नहीं निकली और वे आपस में ही उलझ रहे हैं, इसलिए ओम माथुर जी को छत्तीसगढ़ की कमान संभालनी पड़ रही है. 

माथुर ने किया पलटवार
वहीं मुख्यमंत्री के इस बयान पर पलटवार करते हुए ओम माथुर ने कहा कि अगर मेरे हेलीकॉप्टर के दौरे से दिक्कत है तो  मुख्यमंत्री को पैदल दौरा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल पिछले साढ़े 4 साल से सत्ता में है ऐसे में उन्हें अपने प्रदेश का पैदल दौरा करना चाहिए, अभी बस्तर में मेरे दौरे के बाद मुख्यमंत्री भी यहां कांग्रेस के संभागीय सम्मेलन में शामिल होने आ रहे हैं, ऐसे में उन्हें राजधानी रायपुर से जगदलपुर तक पैदल आना चाहिए. उनके बड़े नेता ने भी पैदल ही भारत जोड़ो यात्रा की उसी तरह मुख्यमंत्री को भी सभी जिलों में पदयात्रा करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का स्वभाव ही ऐसी है, चुटकियां लेते रहना. वे चुटकियां लेते रहें लेकिन बीजेपी अपना काम कर रही है.

माथुर बोले बस्तर में बीजेपी की स्थिति मजबूत
दरअसल बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पिछले 4 दिनों से बस्तर मिशन पर हैं और लगातार सातों जिलों का दौरा कर विधानसभा स्तरीय बैठक ले रहे हैं, पिछले एक महीने में ही प्रदेश प्रभारी का यह दूसरी बार बस्तर दौरा है, इस दौरे को लेकर ओम माथुर ने कहा कि बीजेपी पूरे बस्तर संभाग की 12 विधानसभा सीटों में मजबूत स्थिति में है और बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ ही बूथ स्तर के कार्यकर्ता भी पूरी तरह से चुनाव के लिए तैयार हैं, ऐसे में इस बार जरूर विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत होगी.

यह भी पढ़ें:

Chhattisgarh: झोपड़ी जली, मुआवजे के लिए भटका, सिस्टम से हारकर शख्स ने पेड़ पर लिखा मकान नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार सख्त, AI तकनीक से होगी निगरानी
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार सख्त, AI तकनीक से होगी निगरानी
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाला रितिक कौन? बेगूसराय घर, मुंबई में चलाता है रेपिडो

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget