एक्सप्लोरर

Manish Kashyap: यूट्यूबर मनीष कश्यप 9 महीने बाद बेउर जेल से निकले बाहर, समर्थकों का जुटा भारी हुजूम

Manish Kashyap News: मनीष कश्यप के समर्थकों के लिए आज का दिन खुशी का है. कोर्ट से बेल मिलने के बाद मनीष कश्यप अब जेल से बाहर आ गए हैं.

पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) करीब 9 महीने से जेल में बंद थे. आज (शनिवार) मनीष कश्यप बेउर जेल से बाहर आ गए. इस दौरान उनके हजारों समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी. समर्थकों ने उनको माला पहनाया और कंधो पर घुमाया. मनीष कश्यप से मिलने के लिए आए सैकड़ों की संख्या में गाड़ियों का काफिला भी देखा गया. जेल के गेट से समर्थक कंधे पर बैठा कर मनीष कश्यप को खुले जीप में बैठाया. इसके बाद मनीष कश्यप खुले जीप से सभी समर्थकों का अभिवादन करते रहे. वहीं, इसको लेकर प्रशासनिक व्यवस्था भी चुस्त दुरुस्त दिखी. 

एक किलोमीटर तक समर्थकों का लगा रहा तांता

यूट्यूबर मनीष कश्यप को बड़ी राहत मिली है. फर्जी न्यूज चलाने के मामले में बेउर जेल में बंद मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट से गुरुवार को जमानत मिली थी. आज मनीष कश्यप 12:00 बजे दिन के करीब बेउर जेल से बाहर आए. मनीष कश्यप की एक झलक पाने के लिए जेल के बाहर हजारों की संख्या में समर्थक पहुंचे थे. हाथों में फूलो की माला लेकर मनीष कश्यप का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही मनीष जेल से बाहर आए उनको देखने के लिए और उनसे मिलने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. जेल गेट से बेउर मोड़ तक लगभग एक किलोमीटर तक समर्थकों का तांता लगा रहा. NH 30 भी जाम हो गया.

'हमारे लिए बिहार के श्री राम जेल से बाहर आ रहे हैं'

मनीष कश्यप के समर्थक शुक्रवार से ही बेउर जेल के पास जमे हुए थे. बताया जाता है कि रात्रि में काफी भीड़ थी जिसके कारण मनीष कश्यप को कल रात में जेल से बाहर नहीं निकाला गया. वहीं, मनीष कश्यप के समर्थकों का कहना है कि जिस तरह भगवान राम वनवास काटकर बाहर आए थे और दिवाली मनाई गई थी उसी तरह आज हम लोग काफी उत्साहित हैं और हमारे लिए बिहार के श्री राम जेल से बाहर आ रहे हैं उनके लिए हम लोग भी आज जश्न मनाएंगे. समर्थको ने कहा कि मनीष कश्यप को देशद्रोही कहा गया और हम लोग मानते हैं कि वह भगत सिंह वाले देशद्रोही हैं जो अंग्रेजों को छक्के छुड़ाए थे. मनीष कश्यप मजदूर और पीड़ितों की आवाज हैं. यहां जो भीड़ है वह पैसे पर लाई गई भीड़ नहीं है बल्कि मनीष कश्यप का प्यार है कि सभी लोग यहां खिंचे चले आए हैं.

ये भी पढे़ं: Lalan Singh: जेडीयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष बदले जाने के सवाल पर ललन सिंह भड़के, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर दिए ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget