एक्सप्लोरर

Arrah Crime: आरा में युुवक की गोली मार कर हत्या, पटना के बालू कारोबारी के मर्डर में था आरोपित

Arrah Murder: संदेश थाना क्षेत्र का मामला है. मृतक संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव के रहने वाले बलिराम सिंह का पुत्र था. वह बालू घाट पर ट्रक लोड कराने का काम करता था.

Murder in Bhojpur: बिहार के पटना में एक साल पहले चर्चित बालू कारोबारी देवराज यादव उर्फ लालू हत्याकांड में शामिल एक आरोपित की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. शव को संदेश थाना क्षेत्र के तीर्थकॉल गांव आईटीआई के पास झाड़ी से बरामद किया गया है. सूचना के बाद संदेश थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. शव का आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया. युवक के सिर में काफी करीब से गोली मारी गई है. 

बालू घाट पर ट्रक लोड करता था युवक

युवक संदेश थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी बलिराम सिंह का 25 वर्षीय पुत्र राम सिंह था. वो बालू घाट पर ट्रक लोड कराने का काम करता था. पिता बलिराम सिंह ने बताया कि रविवार की रात खाना खाने के बाद वो तीर्थकॉल गांव स्थित बालू घाट सी–15 पर काम करने गया था. काफी लेट होने के बाद उससे फोन पर बात भी हुई थी. उसने कहा था कि वो जल्द घर आ जाएगा. इसी बीच उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.

पिता ने बताया कि सोमवार को जब तीर्थकॉल गांव के बकरी चराने वाले गए थे, तभी उन लोगों ने देखा कि एक लड़का गिरा हुआ है. उसके बाद उसने अन्य लोगों को सूचना दी. सूचना पाकर मौके पर भीड़ लग गई, उसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई. अपराधियों ने काफी करीब से गोली मारी है. पिता ने बताया कि गांव में एक बुलेट बाइक की चोरी हुई थी. उसी में श्रीराम पर बाइक चोरी का झूठा आरोप लगाया जा रहा था. हत्या किसने और क्यों की है ये पुलिस बताएगी. मेरा बेटा मर गया है. पूरा परिवार टूटकर बिखर गया है. 

एएसपी परिचय कुमार ने क्या कहा?

इस मामले में एएसपी परिचय कुमार ने बताया कि पिछले साल छह नवंबर को पटना में हथियारबंद अपराधियों ने बालू कारोबारी देवराज राय को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी. इसके बाद पुलिस ने रानी तालाब थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें मृतक राम सिंह आरोपित था.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार के इस शहर में डिप्टी मेयर अचानक बेचने लगीं सब्जी, मंडी में देख लोग रह गए दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget