एक्सप्लोरर

गोपालगंजः ऑर्केस्ट्रा में विवाद के बाद चाकू गोदकर युवक की हत्या, सदर अस्पताल में परिजनों का हंगामा

बताया जाता है कि मनीष कुमार सोमवार की रात को उचकागांव के मकसूदपुर गांव में बारात में शामिल होने के लिए गया था. वहां बारात में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. ऑर्केस्ट्रा देखने के दौरान ही कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया था.

गोपालगंजः ऑर्केस्ट्रा देखने को लेकर हुए विवाद में सोमवार की रात एक 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव की है. मृतक युवक उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी खास गांव निवासी मनोज कुमार सिंह का पुत्र मनीष कुमार सिंह है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनीष सोमवार की रात को उचकागांव के मकसूदपुर गांव में बारात में शामिल होने के लिए गया था. वहां बारात में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था. ऑर्केस्ट्रा देखने के दौरान ही कुछ युवकों से विवाद हुआ. इसके बाद उसके सीने में चाकू से वार दिया गया.

परिजनों को जानकारी मिली तो उसे रात में ही सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. लोगों का कहना था कि यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने समय पर इलाज शुरू नहीं किया जिससे युवक की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच में विवाद होने लगा.

पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पड़ा रहा युवक का शव

घटना के बाद परिजन गिरफ्तारी के डर से फरार हैं. वहीं डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी सुरक्षा को लेकर ड्यूटी छोड़कर चले गए. डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड से करीब 14 घंटे तक नहीं लौटे. युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल परिसर में पड़ा हुआ है. सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र महतो ने चिकित्सकों के साथ बैठक कर ड्यूटी शुरू कराने के लिए पहल की. सिविल सर्जन ने बताया कि सरकारी सुरक्षा गार्ड के अलावा प्राइवेट सिक्योरिटी भी बहाल करने जा रहे हैं. फिलहाल सभी चिकित्सक अपने काम पर लौट रहे हैं.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः बिना काम के निकल रहे बाहर तो संभल जाएं, सिवान के SDM की है आप पर नजर

बिहारः पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई के लिया धरना, कहा- राजनीति के तहत बनाया जा रहा शिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget