एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: अनुच्छेद 370 खत्म होने का मतलब कश्मीर में सम्पत्ति खरीदने का लाइसेंस मिलना- योगी आदित्यनाथ

आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य से अनुच्छेद 370 के प्रावधान खत्म कर मोदी ने लाइसेंस दे दिया कि अब कश्मीर में कोई भी भारतवासी बस सकता है.

जमुई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि अनुच्छेद 370 के प्रावधान समाप्त होने का मतलब दूसरे राज्य के लोगों को जम्मू कश्मीर में सम्पत्ति खरीदने का ‘लाइसेंस’ मिलना है. योगी आदित्यनाथ के इस बयान के कई मायने निकाले जा सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बिहार विधानसभा चुनाव के संदर्भ में बुधवार को जमुई, तरारी, पालीगंज में चुनावी रैलियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘‘ पहले बिहार के लोग कश्मीर में जमीन खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे. कांग्रेस ने यह व्यवस्था बनायी थी कि कश्मीर में बिहार का कोई आदमी जमीन नहीं ले सकता था. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इन चीजों को बदल दिया है. ’’

आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य से अनुच्छेद 370 के प्रावधान खत्म कर मोदी ने लाइसेंस दे दिया कि अब कश्मीर में कोई भी भारतवासी बस सकता है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब जम्मू कश्मीर में स्थानीय लोगों के लिये रोजगार और सम्पत्ति का अधिकार सुरक्षित करने की मांग की जा रही है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस-राजद का भाकपा माले के साथ गठबंधन निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है और इसके कारण राज्य में फिर से नक्सलवाद पनप सकता है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत का हितैषी हर व्यक्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है. उन्होंने यह भी दावा किया कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाये जाने से सबसे अधिक पीड़ा कांग्रेस नेता राहुल गांधी और एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन औवैसी को हुई है.

जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो भारत का हितैषी है, वह हर व्यक्ति प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है और उनके साथ कदम मिलाकर काम करना चाहता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की तारीफ करने में लगे हैं, ऐसे नेताओं से क्या देश के हित की कल्पना की जा सकती है?

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री भी जानते हैं कि भारत के खिलाफ अगर कुछ भी करेंगे तो भारत की सेना घुसकर मारेगी.

राजद नेता तेजस्वी यादव के नौकरी देने के वादे पर तंज करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘ लोगों को सवाल पूछना चाहिए कि आज 10 लाख नौकरी का वादा करने वाले लोगों ने 15 साल में कितनी नौकरियां दीं? ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जो लोग गरीबों का राशन तो छोड़िए, मूक जानवरों का चारा तक गायब कर ग्ए, वे क्या रोजगार देंगे?’’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘ सबका साथ, सबका विकास हमारा मंत्र है। हमारे लिए पूरा देश परिवार है, देश हित सर्वोपरि है. लेकिन बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनके लिए परिवार ही पार्टी है, पार्टी ही देश है. उससे बाहर ये देख ही नहीं सकते.’’ योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के निर्माण का भी जिक्र किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
बिहार: 'शराबबंदी वापस ले लेनी चाहिए', स्टडी में बताई गई ये वजहें
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget