एक्सप्लोरर

क्या बिहार में लगेगा लॉकडाउन? कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि पिछले एक-डेढ़ महीने से देश के कई राज्यों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे थे, इसे देखते हुए हमने राज्य में तैयारी प्रारंभ कर ली थी.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वहीं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को कहा कि राज्य में लॉकडाउन की स्थिति नहीं है. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में हम बेहतर स्थिति में हैं. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की बजाय परिस्थिति ठीक हो इस पर सरकार कार्य कर रही है. पटना में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पिछले एक-डेढ़ महीने से देश के कई राज्यों में कोरोना के मरीज बढ़ रहे थे, इसे देखते हुए हमने राज्य में तैयारी प्रारंभ कर ली थी. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार सतर्क है.

पांडेय ने कहा, "कोरोना मरीजों की जांच और स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा बढ़ा दी गई है. पिछले दिनों जांच की संख्या एक दिन में 20 हजार हो गई थी, जिसे बढ़ाकर 75 हजार कर दिया गया है. कोरोना जांच रोज हो रही हैं, लेकिन 1 लाख रोजाना जांच हो इस लक्ष्य पर सरकार काम कर रही है."

बिहार में अभी कोरोना मरीजों की संख्या नियंत्रित है- मंगल पांडेय

मंगल पांडेय ने कहा कि अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ा दी गई है. बिहार में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद लॉकडाउन के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा, "अन्य राज्यों की तुलना में यहां मरीजों की संख्या कम है. अभी बिहार में हालात वैसे नहीं हुए हैं. बिहार में अभी कोरोना मरीजों की संख्या नियंत्रित है, इसलिए लॉकडाउन पर बिहार सरकार अभी विचार नहीं कर रही है. लॉकडाउन की बजाय परिस्थिति ठीक हो इस पर सरकार कार्य कर रही है."

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हो रही है. इस बैठक में राज्य के सभी जिलाधिकारी, पुलिस अधिकारी और सिविल सर्जन हिस्सा ले रहे हैं. केंद्र सरकार भी लगातार राज्य सरकार के साथ संपर्क में है. उल्लेखनीय है कि बिहार में सोमवार को इस साल एक दिन में सबसे अधिक 935 कोरोना के नए मरीज मिले थे. राज्य में फिलहाल कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 4143 है.

यह भी पढ़ें-

मधुबनी हत्याकांड पर तेजस्वी यादव बोले- नीतीश कुमार के शासन में कायम हो चुका है 'राक्षस राज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget